डिलीवरी ब्वॉय से मोबाइल एवं नगदी लूटने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार ,आरोपियों से मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त बाइक जप्त
दुर्ग 22 अक्टूबर । थाना पुलगांव क्षेत्र में हुए लूट के मामले मैं तीनो आरोपियों को थाना मोहन नगर क्षेत्र से पुलगांव पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। डिलवरी ब्वाय से मोबाईल एवं नगदी रकम लूट ली थी। माेबाईल, नगदी रकम व घटना में प्रयुक्त माेटर सायकल बरामद की गई है।
थाना प्रभारी पुलगांव के नेतृत्व में लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इसी दौरान प्रार्थी दीपक कुमार साहू पिता स्व. श्री शेर सिंह साहू निवासी ग्राम कोटनी के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 27 सितंबर को वह डिलवरी का काम कर वापस घर मोटर सायकल से आ रहा था कि तभी रात्रि करीब 11ः00 बजे हनुमान मंदिर कोटनी के पास 03 अज्ञात युवकों के द्वारा जेब में रखे रियल मी कंपनी का एक नग मोबाईल तथा नगदी रकम 2,000/- रूपये लूट कर मोटर सायकल से भाग गये है कि थाना पुलगांव में अपराध क्रं. 407/2021 धारा 392, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। गठित टीम द्वारा लगातार लूट के पुराने मामलो में जेल से रिहा हुए आरोपियों एवं संदिग्धो पर निगाह रखी जा रही थी। आरोपियों की पतासाजी हेतु विशेष सूत्र भी लगाये गये थे। प्रार्थी द्वारा आरोपियों के बताये गये हुलिये के आधार पर क्षेत्र में पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान थाना मोहन नगर क्षेत्र में सिकोला बस्ती के पास 03 संदिग्ध युवक मोबाईल बेचने के लिए किसी ग्राहक से बातचीत कर रहे है कि सूचना पर रवाना होकर टीम द्वारा घेराबंदी कर गंज मंड़ी के पास प्रद्युमन पिता शिवदयाल वर्मा उम्र 19 साल, गगन साहू गोपी पिता पवन साहू उम्र 19 साल निवासी न्यू शांति नगर एव पीयूष ठाकुर और भांचा पिता रति राम ठाकुर उम्र 19 साल निवासी अंबी सदन मोहन नगर को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर करीब एक माह पूर्व तीनो साथ मिलकर मोटर सायकल से घूमने के लिए कोटनी घाट जाना जहां से वापसी के दौरान हनुमान मंदिर के पास ग्राम कोटनी मे मोटर सायकल में डयूटी से वापस आ रहे जोमैटो का टी शर्ट पहने हुए एक युवक से एक नग मोबाईल, नगदी 2,000 रुपए को लूटना बताये। आरोपियों के निशानदेही पर उनके कब्जे से एक नग का मोबाईल कीमती करीब 9,000 हजार एवं नगदी 700/- रूपये एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल कीमती 30,000/- रूपये जुमला कीमती 39,700/- रूपये बरामद कर जप्त किया गया। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही थाना पुलगांव से की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में थाना पुलगांव के उप निरीक्षक अनुज साय राजवाडे, प्र. आर. संतोष मिश्रा, महफुज खान आरक्षक बी वीर नारायण, शोभित सिन्हा, अनुज राय, चालक आरक्षक जय सिंह यादव एवं सायबर सेल के आरक्षक विक्रांत यदु की उल्लेखनीय भूमिका रही।

