भिलाई नगर 10 सितंबर । हैवी इंस्ट्रीयल एरिया में हुई दो पक्षों में संघर्ष के बाद हत्या एवं हत्या के प्रयास के आरोपियों को चंद घंटो में पुलिस द्वारा 6 आरोपियों को हिरासत में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉक्टर अभिषेक पल्लव ने आज पत्रकार वार्ता में बताया कि आज सुबह हथखोज इंडस्ट्रीयल एरिया में दो पक्षों के मध्य वाद-विवाद लड़ाई झगड़ा हो रहा है, सूचना पर रवाना हुये साथ ही खुर्सीपार से भी पुलिस टीम मौके पर रवाना हुई जो घटना स्थल पर पहुंचने पर कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था, तब जानकारी प्राप्त हुई कि अशोक सोनी निवासी खुर्सीपार का हत्या हो गया है व उन्हीं दोनों पक्षों के कुछ व्यक्तियों मारपीट वाद-विवाद के दौरान चोटे आयी है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये थाना पुरानी भिलाई एवं थाना खुर्सीपार से टीम गठित कर द्वारा दोनो पक्षों के व्यक्तिगण जो घटना में शामिल थे उनके संबंध में विस्तृत जानकारी लिया गया, ज्ञात हुआ कि सभी आरोपी खुर्सीपार थाना क्षेत्र के निवासी है जिसकी धर-पकड़ के लिये पृथक-पृथक चार टीम को तत्काल रवाना किया गया जिसमें पुलिस द्वारा कुल 08 आरोपियों में से 06 आरोपियों को घटना के एक घंटे के अंदर हिरासत में ले लिया जाकर अग्रिम कार्यवाही की जाती है। गिरफ्तार आरोपियों में दत्ता पावले उर्फ अरबाज सिद्धीकि, हरिशंकर यादव उर्फ जुगनु, हैप्पी उर्फ मंजीत सिंह, आकश कौशिक, अशोक सोनी के खिलाफ अपराध क्रमांक 414/ 2022 धारा 307 34 के मामला दर्ज किया गया है। अप. क्र. 415/22 धारा 302,34 भादवि के तहत लक्ष्मी नारायण बाघ उर्फ राजेन्द्र सिंह, 02. राहुल ची उर्फ राजू, 03. संतोष श्रीवास्तव उर्फ लंबू, 04. साधु ज्ञानी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

