रंजीत हत्याकांड के 6 आरोपियों को धर दबोचा पुलिस ने, हत्या में प्रयुक्त हथियार एवं दुपहिया वाहन जप्त, दो फरार आरोपियों की तलाश जारी
भिलाई नगर 21 जून ।थाना छावनी क्षेत्र में घटित संनसनीखेज हत्या के मामले का खुलासा पुलिस के द्वारा किया गया है योजना बनाकर बेस बल्ला व चाकू से घातक चोट पहुंचाकर फिल्मी स्टाईल में आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया था। गिरफ्तारी से बचने लगातार सरहदी जिलों में स्थान परिवर्तित कर, छिपने का प्रयास कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार व दोपहिया वाहन बरामद। आरोपियों के विरूद्ध जिले के विभिन्न थानों में लूट, चोरी, बलात्कार, मारपीट के आपराधिक रिकार्ड है । 6 आरोपी गिरफ्तार, फरार 02 अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट दुर्ग व थाना छावनी ने संयुक्त कार्यवाही की है।

दुर्ग पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने आज पत्र वार्ता में बताया कि प्रार्थी शुभदीप सिंह पिता पपिंदर सिंह उम्र 21 वर्ष निवासी कैम्प 01 सुभाष चौक, बी. एस. पी. स्कूल के सामने भिलाई जिला दुर्ग ने थाना छावनी में रिपोर्ट दर्ज करायी कि टिम्पू, सोना, चिंकू एवं अन्य साथी सभी निवासी बिहारी मोहल्ला तालाब के पास भिलाई के द्वारा इसे और इसके साथी मृतक रंजीत सिंह को पुरानी रंजीश की वजह से गाली गलौच कर मारपीट करने लगे, विरोध करने पर सभी एक रॉय होकर बेस बल्ला, धारदार हथियार एवं हाथ मुक्का से प्राणघातक हमला किये । प्रार्थी जान बचाकर भागा किन्तु उसके साथी मृतक रंजीत सिंह की टिप्पू, सोना, चिंकू एवं अन्य साथीयों के द्वारा हत्या कर दी गयी। थाना छावनी में अपराध क्रमांक 277/2022, धारा 294, 506, 323, 302, 34 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
आरोपियों की पतासाजी हेतु 03 अलग-अलग टीमें लगायी गयी थी। घटना स्थल के आस-पास व आवागमन के मार्गों में लगे सीसीटीव्ही कैमरों का अवलोकन कर प्रकरण के आरोपियों की पहचान सीसीटीव्ही फूटेज व प्रार्थी के बयान के आधार पर सुनिश्चित की गयी। घटना के तुरन्त बाद ही आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी किन्तु सभी आरोपी अपने निवास व संभावित ठिकानों से फरार हो गये थे। जिससे तकनीकी आधार पर भी आरोपियों की पतासाजी के साथ-साथ विशेष सूत्र भी लगाये गये थे। आरोपियों के छिपने के रायपुर व राजनांदगांव स्थित संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी, इसी क्रम में विशेष सूत्रों से पता चला की प्रकरण के आरोपी सोना उर्फ जोश अब्राहम, अमन उर्फ टिम्पू, बिसेलाल उर्फ छोटू, भूपेन्द्र साहू एवं पिन्टू सिंह दो मोटर सायकल में राजनांदगांव की तरफ भागे है और अपने रिस्तेदारों के घरों में छीपने की संभावना है। जिससे टीम द्वारा सूचना की तकनीकी रूप से पुष्टि उपरांत दबिश देकर उपरोक्त आरोपियों को जालबांधा राजनांदगांव में एक रिश्तेदार के घर से घेराबंदी कर पकड़ा गया। इसी क्रम में प्रकरण में फरार अन्य आरोपी निखिल साहू की उपस्थिति ग्राम रसमड़ा में सुनिश्चित होने पर उसे भी घेराबंदी कर रसमड़ा में पकड़ा गया। उपरोक्त आरोपियों से पृथक-पृथक पूछताछ करने पर अमन एवं मृतक रंजीत सिंह के बीच कुछ दिनों पूर्व आपसी विवाद होने से आपस में रंजीश रखना, रंजीत सिंह के द्वारा अमन को मारने की धमकी देना जिससे आक्रोशित होकर अपने साथियों लोकेश पाण्डेय, सोना उर्फ जोश अब्राहम, अमन उर्फ टिम्पू, बिसेलाल उर्फ छोटू, भूपेन्द्र साहू, पिन्टू सिंह, चिकू उर्फ निखिल एंजल एवं निखिल साहू के साथ मिलकर लोकेश पाण्डेय के दुकान में बैठकर रंजीत सिंह की हत्त्या करने की योजना बनाना तथा घटना दिनांक को सांई नगर, हनुमान मंदिर के पास मृतक रंजीत को अपने साथी शुभदीप सिंह व पीटर के साथ बैठे होने की सूचना मिलने पर सभी लोकेश पाण्डेय की फॉरच्यूनर कार तथा मोटर साइकलों में बेस बल्ला, चाकू आदि रखकर सांई नगर हनुमान मंदिर के पास जाकर रंजीत सिंह, शुभदीप व पीटर को हाथ मुक्का व बेस बल्ले से मारपीट करना, मारपीट के दौर शुभदीप व पीटर का भाग जाना, जिसके बाद रंजीत सिंह को झूले के पास से स्ट्रीट लाईट के पोल के पास लाकर हाथ मुक्का लात, बेस बल्ला व चाकू से घातक चोट पहुंचाकर हत्या कर देना बताया। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बेस बॉल का बल्ला व धारदार कटारनूमा चाकू तथा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल बरामद कर जप्त किया गया है।
फरार आरोपी लोकेश पाण्डेय व चिकू उर्फ निखिल एंजल की पतासाजी की जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही थाना छावनी से की जा रहीं है। उक्त कार्यवाही में थाना छावनी व एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट दुर्ग के समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों की उल्लेखनीय भूमिका रही। गिरफ्तार आरोपियों में सोना उर्फ जोश अब्राहम पिता जोसफ उर्फ राकेश अन्ना उम्र 22 वर्ष पता साक्षरता चौक के पास केम्प 01 भिलाई ,गणेश्वर उर्फ अमन भारती उर्फ टिम्पू पिता नेमचंद भारती उम्र 24 वर्ष शिवमंदिर के पास साक्षरता चौक केम्प 01 भिलाई, बिसेलाल भारती उर्फ छोटू पिता नेमचंद भारती उम्र 27 वर्ष शिव मंदिर के पास साक्षरता चौक केम्प 01 भिलाई, पिन्टू उर्फ प्रीतम सिंह पिता विजय सिंह चौहान उम्र 22 वर्ष इंदिरा नगर सुपेला भिलाई, भूपेन्द्र साहू पिता कामता प्रसाद साहू उम्र 23 वर्ष साक्षरता चौक के पास कैम्प 01 भिलाई, निखिल साहू पिता अशोक साहू उम्र 19 वर्ष साक्षरता चौक के पास शास्त्री नगर केम्प 01 भिलाई शामिल है।

