खुर्सीपार क्षेत्र में हुए ड्राइवर हत्याकांड के 2 नाबालिग सहित 5 आरोपियों को पुलिस ने लिया हिरासत में, 1 सप्ताह पूर्व आरोपियों ने घटना को दिया था अंजाम
भिलाई नगर 6 अगस्त । खुर्सीपार क्षेत्र में 1 सप्ताह पूर्व हुई मारपीट में घायल ड्राइवर की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हत्याकांड के 5 आरोपियों को खुर्सीपार पुलिस के द्वारा हिरासत में लिया गया है ।
ज्ञात हो कि प्रार्थी विवेक यादव पिता रामप्रसाद यादव उम्र 30 वर्ष निवासी जोन 02 खुर्सीपार ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 30 जुलाई को रात्रि 12.10 बजे प्रार्थी ड्रायवरी कर पैदल अपने घर जा रहा था ।,बापू नगर देशी शराब दुकान के पास पहुंचा था । उसी समय 03 अज्ञात लडके आये बिना कारण के गाली गलौच करते जान से मारने की धमकी देते हुए अपने पास रखे डंडा से मारपीट कर भाग गये । प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध कमांक 331 / 2022 धारा 294 , 506,323 , 34 भादवि दर्ज किया जाकर विवेचना में लिया गया तथा प्रार्थी का मुलाहिजा कराया गया । प्रार्थी का स्वास्थ्य खराब होने से परिजनों के द्वारा ईलाज हेतु शंकराचार्य अस्पताल में भर्ती कराया गया । जिसे एम्स अस्पातल रायपुर रिफर करने पर एम्स में ईलाज हेतु भर्ती किया गया था जिसका ईलाज के दौरान आज मृत्यु हो गई । संबंध मे मुखबीर की सूचना एवं गवाहों के कथन के आधार पर 05 संदेहियो को हिरासत में लिया गया है ।
1. साहिल हुसैन पिता सहदत हुसैन उम्र 23 वर्ष निवासी बालाजी नगर खुर्सीपार
2 . अलोक निगम पिता विनोद प्रसाद उम्र 21 वर्ष निवासी बापू नगर खुर्सीपार
3. राज साहनी पिता राजेश साहनी उम्र 19 वर्ष निवासी बापू नगर खुर्सीपार एवं दो विधि से संघर्षरत बालक है । हास्पीटल से पीएम रिपोर्ट प्राप्त होने पर उक्त अपराध में भादवि की धारा 302 जोड़ते हुए वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

