सीजी न्यूज ऑनलाइन 5 जनवरी 2025 । बेमेतरा जिले में एक जनवरी से अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है जिसमें तीन में हत्या की पुष्टि हुई है। वही चौथी मौत का संदिग्ध प्रकरण बेमेतरा सिटी कोतवाली में दर्ज किया गया है, 1 जनवरी को बेरला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लावतारा में 35 साल के सनत कुमार साहू के ऊपर प्राण घात हमला कर हत्या कर दी गई थी।
हत्या का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। जिसमें आरोपी अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। वही 2 जनवरी को ग्राम बैजलपुर में 55 वर्षी द्वारिका के ऊपर मिट्टी तेल डालकर आग लगा दी। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई इस मामले में एक आरोपी को पकड़ा गया है वही 3 जनवरी को बेमेतरा सिटी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कार्यशाराम दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें शत्रुघ्न साहू की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं दोनों पक्षों से चार लोग घायल है। जिस पर पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें तीन महिलाएं भी शामिल है। वहीं 4 जनवरी को ग्राम फ़री में संदिग्ध परिस्थिति में उनके घर के बाथरूम में जली हालत में शव बरामद किया है। जिस पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

