सीजी न्यूज ऑनलाइन डेस्क, 8 अप्रैल। बस्तर आने से पहले पीएम मोदी ने प्रसन्नता जताई है। X पोस्ट में लिखा, वैभवशाली विरासत से समृद्ध छत्तीसगढ़ के मेरे परिवारजन लोकसभा चुनाव में भाजपा को अपना भरपूर आशीर्वाद देने जा रहे हैं। बस्तर में आज दोपहर बाद करीब 1:30 बजे अपने आदिवासी भाई- बहनों के बीच रहूंगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार महेश कश्यप के लिए प्रचार करेंगे। सभा में एक लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। सीएम विष्णु देव साय ने रवाना होने से पहले कहा कि सभा बहुत प्रभावी रहेगी।
पीएम का सभा स्थल छोटे आमाबाल भानपुरी सड़क से करीब 8 किमी की दूरी है। यह इलाका भाजपा के दिवंगत नेता बलिराम कश्यप और कश्यप परिवार का कहा जाता है। मोदी की इस सभा में दोनो डिप्टी सीएम प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, मंत्री ओपी चौधरी, केदार कश्यप समेत अन्य मंत्री शामिल होंगे। विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा के लिए जोगी बिठाई की रस्म भी इसी गांव के जोगी करते हैं।

