सर्व धर्म सेवा मंच भिलाई द्वारा आठवें स्थापना दिवस पर हॉस्पिटल सेक्टर में किया पौधारोपण

सर्व धर्म सेवा मंच भिलाई द्वारा आठवें स्थापना दिवस पर हॉस्पिटल सेक्टर में किया पौधारोपण


सर्व धर्म सेवा मंच भिलाई द्वारा आठवें स्थापना दिवस पर हॉस्पिटल सेक्टर में किया पौधारोपण

भिलाई नगर 6 जुलाई । सामाजिक संगठन सर्वधर्म सेवा मंच, भिलाई  द्वारा  संस्था के 18 वें स्थापना दिवस पर अपने इस वर्ष के लक्ष्य 500 पौधों के पौधारोपण में 100  पौधे को हॉस्पिटल सेक्टर सड़क 12 के मैदान में ट्री गार्ड सहित रोपित   कर तथा महाराजा चौक, दुर्ग में 200 फलदार पौधों को निःशुल्क वितरित कर मनाया गया। 

इस अवसर पर लोगों ने उत्साहित हो कर पौधा ग्रहण किया तथा संस्था के पर्यावरण क्षेत्र में किये जा रहे प्रयासों  की प्रसंसा की।

संस्था का दृढ़ रूप से मानना है कि लोग प्रगति व सफलता के स्पर्धा में तेजी से दौड़ते हुये शुद्ध पर्यावरण व आपसी प्रेम-भाईचारे को भूलते जा रहे हैं। जबकि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य में कैसा पर्यावरण व कैसा समाज छोड़ के जाएंगे इस पर वर्तमान में घोर चिंतित की आवश्यकता है, क्योंकि बच्चे तो कड़ी मेहनत कर के सफल तो हो जाएंगे लेकिन अभी से समाज इस विषय पर गंभीर नहीं हुआ तो प्रदूषित पर्यावरण व प्रेम और विश्वास के अभाव में टूटता भाईचारा सफलता के परिभाषा को कभी पूर्ण नही कर पायेगा।

इसलिए संस्था ने आज से अपने नये नारे ” जय पर्यावरण- जय भाईचारा” की घोषणा की तथा संस्था के सदस्यों द्वारा इस नारे को ज्यादा बलवान करने का संकल्प लिया।

इस सम्पूर्ण कार्यक्रम को प्रतीक भोई, सुरेश खांडवे, राकेश रत्नाकर, भागवत वर्मा, संतोष जाटव, रामकुमार लदेर, उमा शंकर पैकरा, विष्णु यादव, शिवाकांत गिरी, देवलाल साहू, तेजेश्वर पटेल, धर्मेंद्र, पप्पू , विनोद नायर, सोनी सर आदि ने सफल बनाया।