भिलाई नगर 20 अक्टूबर । बजरंग पारा भिलाई 3 स्थित आईटीबीपी जवान के निवास से एक पिस्टल मैगजीन एवं छह जिंदा कारतूस घर में घुसकर अज्ञात आरोपी चोरी कर फरार हो गया जवान की रिपोर्ट पर से भिलाई 3 पुलिस के द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।
भिलाई 3 पुलिस के मुताबिक प्रार्थी मनोज कुमार पांडे बजरंग पारा भिलाई-3 में रहते हैं । वर्तमान में आईटीबीपी में हवलदार आर्मोरर के पद पर 38 बटालियन खरोरा में पदस्थ है। घर में पिताजी राजबल्लभ, मां शांति, पत्नी किरण, एक लड़का विशाल तथा छोटा भाई पवन पाण्डेय रहतें हैं उसकी पत्नी शिक्षा विभाग में जिला रायपुर में कार्यरत है जो अपने बच्चों के साथ रायपुर में रहतीं हैं। बीच-बीच में भिलाई घर आती हैं। पवन क्षेत्र में कार्य करता है जो भी बीच-बीच में रायपुर अपनी पत्नी के पास रायपुर जाता है। पिता राजबल्लभ का आंख का आपरेशन होने से आइटीबीपी का जवान मनोज कुमार 1 अक्टूबर को 33 दिन की छुट्टी में घर भिलाई आया हुआ था 14 अक्टूबर को पिता के आंख का आपरेशन पूर्ण हो गया था। वर्ष 2016 से लायसेंसी 7.62 एम.एम. 0.32 इंच बोर पिस्टल स्वीकृत कराई थी साथ में दो नग मैग्जीन है जिसकी कुल कीमत 88623 रू. है, साथ में 06 नग जिंदा राउण्ड भी रखे हुए हैं । घर में दीपावली की साफ-सफाई चल रहा है, कल 19 अक्टूबर को सुबह मनोज कुमार पांडे उठकर उपर मंजिल से नीचे आया उक्त पिस्टल अपने साथ रखा था जिसे घर के हाल में कूलर के उपर बने बाक्स में घड़ी और पर्स, मोबाईल के साथ रखा और बाथरूम फ्रेस होने चला गया तब घर में पिताजी, मां, पत्नी, बेटा विशाल और छोटा भाई पवन घर पर थे, बाथरूम से ब्रश, सेविंग और नहाकर कपड़े पहन तैयार होकर लगभग आधे-पौन घंटे बाद जब अपना सामान मोबाईल वगैरह लेने कूलर के पास गया तो वहां बाक्स में लायसेंसी पिस्टल नहीं था बाकी सामान वहीं था जिसे घर में परिजनों को बताया और पूछा कि कोई गलती से तो नहीं रखा लेकिन कोई जानकारी नहीं होना बताये, उस समय बेटा स्कूल के लिये चला गया था, पिस्टल को घर के सदस्यों के साथ ढूंढने का काफी प्रयास किये लेकिन कहीं नहीं मिला किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मनोज की हर लायसेंसी 7.62 एम.एम. 0.32 इंच बोर पिस्टल घर से चोरी हो गई। मनोज कुमार की रिपोर्ट पर से भिलाई 3 पुलिस के द्वारा अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 380 454 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

