🔴 पालतू कुत्ते को हटाने देने लगा गालियां, डंडे से मारपीट
भिलाई नगर, 6 अक्टूबर। पडो़सन की छत पर बैठे कबूतर को उसके पालतू कुत्ते से खतरा जान पड़ोसी ने कुत्ता छत से हटाने न सिर्फ गाली गलौज की बल्कि विरोध करने पर मां के साथ उसके घर में घुस पडो़सन को जमकर पीटा है। इस दौरान बीचबचाव करने आए उसके बेटे को भी मारा। इस घटना की रिपोर्ट पर सुपेला पुलिस ने कुसुम सेन (35 वर्ष) की रिपोर्ट पर आरोपी तीरथ सेन और उसकी मां रानी के खिलाफ धारा 294, 323, 34, 452, 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।
सुपेला एसआई ललन सिंह ने बताया कि यह घटना स्मृति नगर चौकी अंतर्गत हुई है जिसमें महिला और उसके बेटे को डंडे से मारने की वजह से गंभीर चोट आई है। विवाद आरोपी का कबूतर पडो़सी की छत पर बैठने से शुरू हुआ। आर्य नगर कोहका निवासी तीरथ का कबूतर पडो़सन कुसुम के घर की छत पर बैठा था तभी कुसुम का बेटा बंटी अपना पालतू कुत्ता को लेकर छत पर चढ़ा, उसे देखकर तीरथ उसे कुत्ता लेकर नीचे उतरने कह कर जोर से बंटी को गालियां देने लगा जिसे सुन कुसुम छत पर आई और विरोध जताया। विवाद बढा़ तो तीरथ सेन पडो़सी के घर में घुसा और कुसुम का बाल पकड़ कर घसीटते हुए गली में निकाल कर जान से मारने की धमकी दी। बीचबचाव में बंटी आया तो तीरथ और उसकी माँ रानी डंडा और हाथ से मारपीट करने लगे। कुसुम के हाथ-पैर, गले और बंटी के हाथ व पीठ में चोट आई है।
पडो़सन की छत पर बैठा कबूतर बना विवाद की जड़, घर में घुस बाल खिंच घसीटते पडो़सन को मारा, मां-बेटे के खिलाफ जुर्म दर्ज

