♦️दुर्ग लोकसभा सीट से दोबारा रिकॉर्ड कायम करेगी जनता, 🛑 जन-जन के दिलों में बसती है मोदी की गारंटी

♦️दुर्ग लोकसभा सीट से दोबारा रिकॉर्ड कायम करेगी जनता, 🛑 जन-जन के दिलों में बसती है मोदी की गारंटी


भिलाई नगर 02 मार्च । दुर्ग लोकसभा से एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रत्याशी बनाए जाने पर सांसद विजय बघेल ने कहा कि वह स्वयं को सौभाग्यशाली मानते हैं की पार्टी ने दोबारा उन पर विश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व में विश्व प्रसिद्ध नेता नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पूरे केंद्रीय चुनाव समिति को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया है। उन्हें पुनः लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है।

साथ ही श्री बघेल ने प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सहित सभी शीर्ष नेताओं को एवं दुर्ग लोकसभा क्षेत्र की प्रिया आत्मीय जनता जनार्दन जिनका आशीर्वाद सदैव से उन्हें मिलता रहा है ऐसे कर्मठ कार्यकर्ता भाइयों जिन्होंने पुनः प्रत्याशी बनाया है उनका बहुत ही हृदय से आभार व्यक्त किया। वर्ष 2019 में करीब 4 लाख मतों से विजयी होने का रिकॉर्ड कायम करने वाले प्रत्याशी विजय बघेल से विजय का आंकड़ा पिछला रिकॉर्ड को पीछे छोड़ेगा पूछे जाने पर कहा कि इस बार भी आंकड़ा तो निश्चित नहीं बता सकते परंतु विजय प्रचंड बहुमत से ही होगी। एक बार प्रदेश की जनता फिर से रिकॉर्ड बनाएगी। मोदी की गारंटी के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी लोगों के दिलों में बसती है। जन-जन की आत्मा में मोदी जी बसते हैं मोदी जी ने जो कह दिया वह होना ही है। जिस कार्य से मोदी का नाम जुड़ गया वह पूरा होकर ही रहेगा। ऐसा लोगों के मन में विश्वास है। इसलिए हर बार प्रचंड बहुमत से जीते आ रहे हैं पहले 283, 303, इस बार 370 भाजपा एवं एनडीए 400 के पार का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। इस दौरान अहिवारा विधायक गुरुजी डोमन लाल कोर्सेवाड़ा पूर्व विधायक लाभचंद बाफना भी मौजूद थे।