जीआरपी क्षेत्र भिलाई 3 में हुई शांति समिति की बैठक, होली पर्व शांतिपूर्ण एवं हर्सोल्लास के साथ मनाए

जीआरपी क्षेत्र भिलाई 3 में हुई शांति समिति की बैठक, होली पर्व शांतिपूर्ण एवं हर्सोल्लास के साथ मनाए


भिलाई नगर 24 मार्च । पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी जीआरपी भिलाई राजकुमार बोरझा के द्वारा शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के विभिन्न संगठनों के सदस्य मौजूद रहे। बैठक में विशेष रूप से थाना प्रभारी ने इस होली में शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार को मनाने व अशांति फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की दिशा निर्देश दिए। उन्होंने जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार के संगीत, अपराध पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर वह थाना प्रभारी को सूचित करें। शांति समिति की बैठक में सुदर्शन राउत, अनिल बिनिया, लक्ष्मण कुमार, प्रकाश भारद्वाज, वेदव्यास, समीर, चिंतामणि बाग जय किशन उपस्थित थे।