पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज का कटा टिकट , बस्तर से कवासी लखमा कांग्रेस प्रत्याशी, पहले चरण में मतदान 19 अप्रैल को

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज का कटा टिकट , बस्तर से कवासी लखमा कांग्रेस प्रत्याशी, पहले चरण में मतदान 19 अप्रैल को


सीजी न्यूज ऑनलाइन डेस्क, 24 मार्च। लोकसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी के द्वारा जहाँ पहले ही अपने प्रत्याशी महेश कश्यप के नाम पर मुहर लगा दी थी, वहीं कांग्रेस ने काफी मंथन के बाद आखिरकार कोंटा में 6 बार विधायक रह चुके कवासी लखमा पर अपना भरोसा जताते हुए उन्हें लोकसभा प्रत्याशी घोषित किया है।

होली के एक दिन पहले कांग्रेस ने बस्तर प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी है। एक ओर जहां भाजपा के महेश कश्यप है, वहीं लोगों के बीच अपने बातों के जादू से सबके बीच काफी लोकप्रिय कवासी लखमा है। अपने जादुई अंदाज के लिए कवासी लखमा पहचाने जाते है।

बस्तर में पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के द्वारा इस महत्वपूर्ण सीट को लेकर कई दिनों से अपने प्रत्याशी को लेकर काफी मंथन चल रहा था, इस लिस्ट में बस्तर से कई नामों की चर्चा भी किया गया, लेकिन आखिरकार लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की चौथी लिस्ट जारी करते हुए कवासी लखमा पर अपना भरोसा जताया है, जबकि बस्तर में अभी भी बस्तर सांसद दीपक बैज है, ऐसे में पार्टी ने उन्हें अपना प्रत्याशी न बनाते हुए कवासी लखमा को टिकट दिया है।
ज्ञात हो कि पूर्व मंत्री और विधायक कवासी लखमा बस्तर लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित क्षेत्र कोंटा से 6 बार के विधायक है, साथ ही कवासी लखमा भूपेश बघेल सरकार में आबकारी उद्योग जैसे बड़े मंत्रालय के मंत्री रह चुके हैं, कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का टिकट काटते हुए कवासी लखमा को लोकसभा का प्रत्याशी बनाया है।
कांग्रेस के द्वारा जारी किए गए इस लिस्ट में सिर्फ बस्तर सीट से प्रत्याशी के नाम का ऐलान हुआ है, जबकि छत्तीसगढ़ की 11 में से अब तक 7 सीटों पर ही कांग्रेस ने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया हुआ है, इसमें अभी भी बिलासपुर, रायगढ़, सरगुजा और कांकेर सीट से अब भी कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम का ऐलान बाकी है। लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण में 19 अप्रैल को ही बस्तर में मतदान होगा।