भूमि सीमांकन के लिए पटवारी ने की ₹15000 की डिमांड, ACB ने किया ट्रेप

भूमि सीमांकन के लिए पटवारी ने की ₹15000 की डिमांड, ACB ने किया ट्रेप


सीजी न्यूज ऑनलाइन 10 जुलाई। जिला बलरामपुर- रामानुजगंज में पटवारी रिश्वत लेते एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने ट्रैप किया। ₹15000 की रिश्वत लेते हुए पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

एंटी करप्शन ब्यूरो के सूत्रों के मुताबिक प्रार्थी राजेश यादव, निवासी ग्राम विनायकपुर, तहसील शंकरगढ़, जिला-बलरामपुर-रामानुजगंज द्वारा एन्टी करप्शन ब्यूरो, अंबिकापुर में शिकायत की गई थी उनके पिताजी के नाम पर ग्राम विनायकपुर में पैतृक भूमि है। तहसीलदार शंकरगढ़ द्वारा उक्त भूमि विवादित बताकर सीमांकन कर जांच प्रतिवेदन भेजने के लिये हल्का पटवारी विनायकपुर, हल्का पटवारी ग्राम जमड़ी एवं हल्का पटवारी ग्राम दोहना को आदेशित किया गया था। किन्तु किसी भी पटवारी के द्वारा उक्त कार्य नहीं किया जा जा रहा था। प्रार्थी द्वारा कार्यवाही न होने पर ग्राम दोहना के पटवारी महेन्द्र कुजूर से मुलाकात करने पर उनके द्वारा 20,000 रूपये रिश्वत की मांग की गई। इस पर प्रार्थी द्वारा एंटी करप्शन ब्यूरो में पटवारी के खिलाफ शिकायत की गई थी। शिकायत सत्यापन के दौरान मोलभाव कर 15,000 रूपये लेने आरोपी पटवारी सहमत हुआ। आज ट्रेप आयोजित कर प्रार्थी से महेन्द्र कुजूर, पटवारी, ग्राम दोहना को 15,000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथो पकड़ा गया।

आरोपी को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही की जा रही है। अन्य दो पटवारियों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।