घर में आग लगाने की धमकी देते हुए पानठेला संचालक से मारपीट, जुर्म दर्ज
भिलाई नगर, 22 दिसंबर। बीती रात अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे पानठेला संचालक का रास्ता रोक मारपीट करने वाले के खिलाफ छावनी पुलिस ने धारा 294, 323, 506 के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। मारपीट से पानठेला संचालक की कनपटी और चेहरे में चोट आई है।
छावनी पुलिस ने बताया कि कल रात लगभग 10 बजे शीतला मंदिर इमामबाडा के पास निवासी 41 वर्षीय अजय सिंह एम्पलायमेंट मोहल्ले गणेश मंच के सामने स्थित अपनी पान दुकान बंद कर घर लौट रहा था तभी शीतला मंदिर के पहले रास्ते में कल्लू ऊर्फ गुच्ची मिला और गाली गलौज करते हुए अजय से मारपीट की। विरोध करने पर उसके घर को आग लगा देने धमकी दी। आस पास के लोगों ने बीचबचाव किया तो अजय ने भाग कर अपनी जान बचाई। उसकी दाहिने कनपटी एवं सीने में चोट आई है। देर रात रिपोर्ट बाद छावनी पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया है।

