हिंदू जागरण मंच के जिला मंत्री बने पंडित देवव्रत, महिलाओं ने मंच की सदस्यता ग्रहण की
भिलाई नगर 9 फरवरी । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा अनुषांगिक संगठन हिंदू जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह प्रदेश महामंत्री अवधेश दुबे,प्रदेश मंत्री सुरेंद्र कौशिक विभाग संयोजक दुर्ग, नागेश कृष्ण शर्मा की अनुशंसा और सहमति से दुर्ग जिला अध्यक्ष शिवेंद्र परिहार के द्वारा डॉ पंडित देवव्रत को हिंदू जागरण मंच जिला दुर्ग का मंत्री नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति में हिंदू जागरण मंच के जिला महामंत्री ठाकुर निहाल, शिव यादव, इंद्र सिंह, इंद्रजीत सिंह, देश दीपक जॉनी भैया,पूर्व पार्षद मुकेश तिवारी बाबूराव ,दम्मू वेंकट, दम्मू श्रीनू, पेद्दा राजू, शिवा और वह बड़ी संख्या में महिलाएं वहां उपस्थित होकर भिलाई में इकाई में हिंदू जागरण मंच में प्रवेश लिया और उन्होंने आगे हिंदू धर्म की रक्षा के लिए सतत कार्य करने का प्रण भी लिया।

