दर्दनाक हादसा 🛑 रथयात्रा के दौरान हाईटेंशन लाईन के सम्पर्क में आया भगवान जगन्नाथ का रथ 🛑 7️⃣ की मौत 🛑 डेढ़ दर्जन झुलसे लोगों को भेजा गया हास्पिटल

<em>दर्दनाक हादसा 🛑 रथयात्रा के दौरान हाईटेंशन लाईन के सम्पर्क में आया भगवान जगन्नाथ का रथ 🛑 7️⃣ की मौत 🛑 डेढ़ दर्जन झुलसे लोगों को भेजा गया हास्पिटल</em>



सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 28 जून। त्रिपुरा के उनाकोटि जिले में आज शाम इस्कॉन मंदिर की ओर से निकाली जा रही जगन्नाथ यात्रा का रथ हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया जिससे दो बच्चों समेत 7 लोगों की मौत हो गई है। हादसे की चपेट में आए 18 लोग झुलस गए हैं जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसे में मौत का आंकड़ा बढ़ने की बात कही जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


पुलिस के मुताबिक यह हादसा ‘उल्टा रथ यात्रा’ उत्सव के दौरान कुमारघाट इलाके में शाम 4:30 बजे हुआ है। श्रद्धालु लोहे से बने रथ को खींच रहे थे। इसी दौरान रथ 133 केवी ओवरहेड केबल के संपर्क में आ गया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि रथ बिजली के तार के संपर्क में कैसे आया।
आपको बता दें कि मान्यताओं के अनुसार त्रिपुरा में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के एक सप्ताह बाद उल्टी रथ यात्रा निकलती है। इसमें भगवान के रथ को पीछे से खींचा जाता है। इसे घूरती रथ यात्रा कहा जाता है। इसमें रथ पर भगवान जगन्नाथ के साथ भगवान बलभद्र और बहन सुभद्रा सवार रहती हैं।
मुख्यमंत्री माणिक साहा ने हादसे पर दु:ख जताया है। उन्होंने कहा कि हादसे में कई तीर्थयात्रियों की जान चली गई। वहीं, कई लोग घायल हैं। मैं इस घटना से दुखी हूं। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मैंने स्थानीय विधायक भगवान दास और त्रिपुरा राज्य विद्युत निगम के डीजीएम से बात की है और अधिकारियों को जांच के आदेश देकर जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है।