सार्वजनिक स्थल पर सट्टा पट्टी लिख रहे 4 को पकड़ा पद्मनाभपुर पुलिस ने, 12 हजार नकद जप्त

सार्वजनिक स्थल पर सट्टा पट्टी लिख रहे 4 को पकड़ा पद्मनाभपुर पुलिस ने, 12 हजार नकद जप्त


सार्वजनिक स्थल पर सट्टा पट्टी लिख रहे 4 को पकड़ा पद्मनाभपुर पुलिस ने, 12 हजार नकद जप्त

दुर्ग 6 अप्रैल । पद्मनाभपुर क्षेत्र अंतर्गत एक विशेष टीम बना कर बोरसी बाजार एवं कसारीडीह दुर्ग में सार्वजनिक स्थान पर सट्टा पट्टी लिखने वालों के खिलाफ रेड कर त्वरित कार्यवाही की गई। जिसमें 12,760 रू. नगद सहित सट्टा पट्टी चार आरोपियों से बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

चौकी प्रभारी वैभव बैंकर (प्रशिक्षु) भा. पु.से. के नेतृत्व में उनि धरम सिंह मण्डावी के नेतृत्व में आज आरोपी अमित मिश्रा पिता राजेन्द्र मिश्रा उम्र 29 साल साकिन एलआईजी 251 बोरसी दुर्ग, कृष्णा यादव पिता रामजी यादव उम्र 21 साल साकिन वृन्दा नगर चौक बोरसी , रूपेन्द्र यादव पिता स्व. मणीराम यादव उम्र 32 साल साकिन अटल आवास बोरसी एवं राजू यादव पिता बहाल यादव उम्र 40 साल साकिन वार्ड नं. 44 सुलभ शौचालय के पास कसारीडीह दुर्ग के द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर सट्टा पट्टी लिखते हुए रेड कर पकड़े उनके कब्जा से सट्टा पट्टी एवं नगद 12,760 रू. जप्त किया गया ।   सब्जी मार्केट के पास वृन्दा नगर में कार होण्डा सीजी 04 एसए 5408 काले रंग का में बैठकर अमित मिश्रा के साथ रोहित बागड़े भी सट्टा पट्टी लिख रहा था जो पुलिस को देख कर भाग गया । अमित मिश्रा से उक्त वाहन को जप्त किया गया तथा आजाद चौक दुर्ग में तैयब खान सट्टा पट्टी लिखने का काम कर रहा था जो पुलिस को देख कर सकरी गली का फायदा उठाकर भाग गया। चारों आरोपियों के विरूद्ध मामला दर्ज कर गिरफतार किया गया है। उपरोक्त कार्यवाही में  सउनि विनय रजक, प्र.आर. के. 229 श्रवण सिंह, प्र.आर.के. 1324 शिव प्रसाद दुबे, आर कं. 1552 किशोर सोनी, आर.के. 1481 पुनेश साहू एवं सिविल टीम आर. जावेद खान, प्रदीप ठाकुर, चित्रसेन, मोह, फारूख, धीरेन्द्र यादव, केशव साहू, तिलेश्वर राठौर की भूमिका सराहनीय रही है।