छत्तीसगढ़ के 295 कोरोना संक्रमितों में 42 भिलाई दुर्ग से, छः नए केस मिलने से हड़कम्प

छत्तीसगढ़ के 295 कोरोना संक्रमितों में 42 भिलाई दुर्ग से, छः नए केस मिलने से हड़कम्प


छत्तीसगढ़ के 295 कोरोना संक्रमितों में 42 भिलाई दुर्ग से, छः नए केस मिलने से हड़कम्प

भिलाई नगर, 23 नवंबर। जिले में कल छः नए कोरोना मरीज मिले हैं जबकि तीन संक्रमित पूरी तरह स्वस्थ्य हो गए हैं। कल तक दुर्ग जिले में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 42 है। कल ट्रू-नॉट और आरटीपीसीआर लैब में कुल 1 हजार 400 सैंपलों की जांच की गई, जिसमें 6 संक्रमित मिले हैं।

गौरतलब हो कि सबसे ज्यादा 71 एक्टिव मरीज रायपुर में है। 45 एक्टिव मरीज होने से दुर्ग का दूसरा और 27 एक्टिव मरीज के साथ रायगढ़ को तीसरे स्थान पर है। प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 295 है। कबीरधाम, बलरामपुर, नारायणपुर, बीजापुर और कोंडागांव कोरोना मुक्त हो गए हैं। इन पांचों जिले में एक भी एक्टिव मरीज नहीं हैं जबकि दुर्ग जिले में खतरा बरकरार है। पिछले करीब 15 दिनों से संक्रमितों की संख्या 30 से 40 के बीच बनी हुई है।