दिल्ली, 10 सितंबर। देश में जहां अनाज का रख-रखाव करने वाली सरकारी कंपनी फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में 5 हजार 43 नॉन एग्जीक्यूटिव पोस्ट पर भर्ती होने वाली है वहीं सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक आफ इंडिया ने 5 हजार 8 क्लर्क के पदों पर वैकेंसी निकाली है। एक ओर उत्तर प्रदेश सरकार भी 50 हजार से ज्यादा आंगनबाड़ी वर्कर को नियुक्त करने मंजूरी दे दी है वहीं हेल्थ सेक्टर में नौकरी की चाह रखने वालों के लिए कर्नाटक के एनएचएम में करीब 500 नियुक्तियों के लिए प्रोसेस शुरू हो गई है।
फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार पांच जोन में भर्ती की जानी है। नॉर्थ जोन में 2 हजार 388 पद, साउथ जोन में 989 पद, ईस्ट जोन में 768 पद, वेस्ट जोन में 713 पद और नॉर्थ ईस्ट जोन में 185 पदों को भरा जाना है। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट recruitmentfci.in पर 5 अक्टूबर 2022 तक ऑनलाइन एप्लिकेशन अप्लाई कर सकते हैं। अभ्यर्थी के पास निर्धारित क्षेत्र से जुड़े सब्जेक्ट में डिग्री या फिर डिप्लोमा होना चाहिए। स्टेनोग्राफर पोस्ट के लिए अभ्यर्थी को इंग्लिश टाइपिंग और शॉर्टहैंड में एक्सपर्ट होना चाहिए और टाइपिंग में 25 शब्द प्रति मिनट और शॉर्टहैंड में 80 शब्द प्रति मिनट की गति होनी चाहिए। यहां अलग अलग पोस्ट के लिए आयु सीमा अलग अलग है, जो कि 1 अगस्त 2022 के अनुसार तय होगी। स्टेनोग्राफर के लिए 25 साल से ज्यादा उम्र का नहीं होना चाहिए। असिस्टेंट ग्रेड के लिए जहां यह उम्र सीमा 27 साल है तो वहीं जूनियर इंजीनियर के लिए यह 28 साल है। एसबीआई में वेबसाइट https://bank.sbi/careers या https://www.sbi.co.in/careers पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर ऑनलाइन अप्लाई करने की आखिरी तारीख 27 सितंबर 2022 है। इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन नवंबर 2022 में होगा। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अक्टूबर के आखिर में जारी किए जाएंगे। पहली परीक्षा में पास हुए कैंडिडेट के लिए इसी साल दिसंबर या फिर अगले साल जनवरी में मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी।

