दुर्ग के ग्राम समोदा से उत्पादित अफीम बिक रही थी बेमेतरा जिले के ढ़ाबे में

दुर्ग के ग्राम समोदा से उत्पादित अफीम बिक रही थी बेमेतरा जिले के ढ़ाबे में


🔴दो और आरोपी गिरफ्तार, ढाबे से 304 ग्राम डोडा और ₹1.29 लाख नकद बरामद

दुर्ग, 15 मार्च 2026। अवैध अफीम खेती मामले की जांच में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 304 ग्राम अफीम डोडा (चुक्की) और ₹1,29,000 नकद राशि बरामद की गई है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणि शंकर चंद्र ने बताया कि Pulgaon थाना क्षेत्र के Jevra-Sirsa में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में ग्राम समोदा में अवैध अफीम खेती के मामले की लगातार विवेचना की जा रही है। इस मामले में पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है।
पुलिस रिमांड के दौरान मुख्य आरोपी विकास बिश्नोई से पूछताछ में खुलासा हुआ कि अवैध रूप से उगाई गई अफीम के डोडा को अन्य लोग खरीदकर अपने होटल और ढाबों में रखकर बेचते थे। साथ ही आगे तैयार होने वाले डोडा को भी खरीदने की योजना बनाई जा रही थी।
इस सूचना के आधार पर 15 मार्च को पुलिस टीम ने Bemetara जिले के ग्राम कठिया स्थित श्री रामदेव होटल और राजस्थानी हाईवे ढाबा में छापेमारी की। रेड कार्रवाई के दौरान आरोपी रणछोड़ राम उर्फ रणजीत के होटल के कमरे से 304 ग्राम अफीम डोडा, ₹1,29,000 नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।
वहीं आरोपी सुनील देवासी के पास से अफीम डोडा को चुक्की बनाने में इस्तेमाल की जाने वाली मिक्सी (जार सहित) और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी:

▪️रणछोड़ राम उर्फ रणजीत (50 वर्ष), निवासी बालोतरा, राजस्थान – वर्तमान में ग्राम कठिया, जिला बेमेतरा

▪️सुनील देवासी (28 वर्ष), निवासी बालोतरा, राजस्थान – वर्तमान में ग्राम कठिया, जिला बेमेतरा

जप्त सामग्री:

▪️304 ग्राम अफीम डोडा (चुक्की)

▪️₹1,29,000 नगद
दो मोबाइल फोन

▪️डोडा को चुक्की बनाने की मिक्सी (जार सहित)

पुलिस के अनुसार इस कार्रवाई में एसीसीयू दुर्ग, थाना पुलगांव और चौकी जेवरा-सिरसा की संयुक्त टीम की अहम भूमिका रही। मामले में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की तलाश और विवेचना जारी है।

पुलिस की अपील:

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अवैध मादक पदार्थों के उत्पादन, परिवहन या तस्करी की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।