6 अगस्त को होने वाली मुक्त विश्वविद्यालय की प्री.बी.एड की परीक्षा स्थगित, डी.एल.एड के प्रवेश 16 अगस्त से

<em>6 अगस्त को होने वाली मुक्त विश्वविद्यालय की प्री.बी.एड की परीक्षा स्थगित, डी.एल.एड के प्रवेश 16 अगस्त से</em>



भिलाई नगर 4 अगस्त । पं. सुन्दर लाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय छ.ग. बिलासपुर द्वारा 6 अगस्त को आयोजित होने वाली प्री.बी.एड परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। पूर्व प्रवेश परीक्षा संबंधी आगामी सूचना के लिए अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाईट के सूचनापटल का अवलोकन कर सकते हैं ।
क्षेत्रीय समन्वयक डा.डी.एन शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा संचालित डी.एल.एड. पाठ्यक्रम में प्रवेशर्थियों की प्राविण्यता सूची वेबसाईट पर प्रकाशित कर दी गई है। 16 अगस्त से 5 सितंबर तक प्राविण्य सूची के अनुसार प्रवेश दिए जायेंगे। रिक्त स्थान रहने पर 12 सितंबर को दूसरी सूची का प्रकाशन किया जावेगा। प्राविण्य सूची में चयनित अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाईट पर काउन्सलिंग व प्रवेश संबंधी दिशानिर्देशों का अवलोकन कर सकते हैं ।