मुक्त विश्वविद्यालय की बी.एड. प्रवेश परीक्षा 6 अगस्त को

<em>मुक्त विश्वविद्यालय की बी.एड. प्रवेश परीक्षा 6 अगस्त को</em>



भिलाई नगर 25 जुलाई । पं. सुन्दररलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय छ.ग., बिलासपुर द्वारा संचालित द्विवर्षीय बी.एड. दूरवर्ती पाठ्यक्रम के सत्र् 2023-24 में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा 6 अगस्त (रविवार) को संपन्न होगी। दुर्ग संभाग अंतर्गत दुर्ग स्थित शास.वी.वाय.टी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजनांदगांव स्थित शास.दिग्विजय महाविद्यालय, बालोद स्थित धनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कवर्धा स्थित आचार्य पंत श्री नामसाहेब शास. स्नातकोत्तर महाविद्यालय तथा बेमेतरा स्थित पं. जवाहरलाल नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। प्रवेशार्थियों के प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर 25 जुलाई के पश्च्यात अपलोड किए जाएगे। प्रवेशार्थी वेबसाईट से अपना प्रवेशपत्र इस तिथि के बाद डाउनलोड कर सकते है।