सेल में त्योहार मनाने का अधिकार केवल अफसर को, कर्मचारियों को नहीं मिलता अवकाश, पक्षपात पर एएलसी ने लिया संज्ञान

सेल में त्योहार मनाने का अधिकार केवल अफसर को, कर्मचारियों को नहीं मिलता अवकाश, पक्षपात पर एएलसी ने लिया संज्ञान


भिलाई नगर 22 अगस्त। बीएसपी में कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच छुट्टियों की संख्या में भेदभाव पर सीएलसी ने संज्ञान लिया ।
बीएसपी अनाधिशासी कर्मचारी संघ द्वारा अधिकारी वर्ग के मुकाबले , छुट्टियों की संख्या में किए जा रहे भेदभाव पर मुख्य श्रम आयुक्त (कें.) ने संज्ञान लिया है । मुख्य श्रम आयुक्त ने उप मुख्य श्रम आयुक्त रायपुर को पत्र लिखकर, मामले की जाँच करने तथा रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है ।
गौरतलब है कि बीएसपी सहित सेल अधिकारी वर्ग के मुकाबले बीएसपी गैर कार्यपालक कर्मचारियों को कम छुट्टी दी जा रही है ।

बीएसपी अधिकारी को मिलने वाली छुट्टियाँ —

छुट्टियों का प्रकार छुट्टियों की संख्या
सीएल – 15
आरएच – 7
ईएल – 30
एचपीएल -20

नोट — होली, ईद , दुर्गापुजा, दशहरा, दीपावली , क्रिसमस , गुरुनानक जयंती के दिन, सिर्फ सेल अधिकारी वर्ग को ही अवकाश दिया जाता है ।

भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत गैर कार्यपालक कर्मचारियों को मिलने वाले छुट्टियों का विवरण —

छुट्टियों का प्रकार छुट्टियों की संख्या
सीएल – 7
एफएल – 5
ईएल – 23-24
एचपीएल -20
राष्ट्रीय छुट्टियाँ – 3 (26 जनवरी, 15 अगस्त, 02 अक्टुबर )
अन्य छुट्टियाँ — 24 जनवरी (सेल स्थापना दिवस ) तथा 14 अप्रैल (डॉ. अम्बेडर जयंती)

अमर सिंह अध्यक्ष , बीएकेएस भिलाई सेल तथा बीएसपी अभी ग्रेट भेदभाव प्लेस टू वर्क कंपनी बन गई है । एक ही कार्यस्थल , एक ही कार्य संस्कृती होने के बावजूद , बीएसपी गैर कार्यपालक कर्मचारियों के साथ वेज रीविजन, बोनस , छुट्टियों की संख्या , पदनाम आदि में काफी भेदभाव हो रहा है ।