*2094 सैंपल की जांच में मिले केवल 78 संक्रमित मरीज, 555 ने स्वस्थ होकर की वापसी, आज भी संक्रमण की दर 4% से रही कम*

*2094 सैंपल की जांच में मिले केवल 78 संक्रमित मरीज, 555 ने स्वस्थ होकर की वापसी, आज भी संक्रमण की दर 4% से रही कम*


2094 सैंपल की जांच में मिले केवल 78 संक्रमित मरीज, 555 ने स्वस्थ होकर की वापसी, आज भी संक्रमण की दर 4% से रही कम, 

दुर्ग 11 फरवरी । जिला दुर्ग में आज 2094 सैंपल की जांच में केवल 78 संक्रमित मरीज मिले हैं। पॉजिटिविटी की दर आज भी 4% से कम 3.7% रह गई है । आज भी 555 संक्रमित मरीजों ने स्वस्थ होकर वापसी की है। जबकि आज दो संक्रमित मरीजों की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हुई है।

जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गंभीर सिंह ठाकुर ने बताया कि आज भी कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान के लिए जिले में विभिन्न जांच केंद्रों से कुल 2094 सैंपल एकत्रित किए गए थे। जिसमें से केवल 78 की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। जिले में लगातार कोरोना संक्रमण की दर कम हो रही है। आज भी कोरोना संक्रमण की दर 4% से कम होकर केवल 3.7% रह गई है। अर्थात 100 सैंपल की जांच में केवल 3 मरीज ही संक्रमित मिल रहे हैं। आज भी 555 संक्रमित मरीजों ने स्वस्थ होकर वापसी की है। जिसके कारण जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या घटकर केवल 583 रह गई है। डॉ ठाकुर ने बताया कि जिले में कोरोना का संक्रमण काफी कमजोर हो गया है । फिर भी इस महामारी से सुरक्षा एवं बचाव के लिए कोविड-19 अनुरूप व्यवहार का पालन करना चाहिए एवं बचे हुए पात्र व्यक्तियों को अपने निवास के समीपस्थ टीकाकरण केंद्र में जाकर वैक्सीन अवश्य लगाना चाहिए।