*जिले में 2127 सैंपल की जांच में मिले केवल 69 नए संक्रमित मरीज, पॉजिटिविटी की दर घटकर हुई 3.2%, एक मरीज की मौत*

*जिले में 2127 सैंपल की जांच में मिले केवल 69 नए संक्रमित मरीज, पॉजिटिविटी की दर घटकर हुई 3.2%, एक मरीज की मौत*


जिले में 2127 सैंपल की जांच में मिले केवल 69 नए संक्रमित मरीज, पॉजिटिविटी की दर घटकर हुई 3.2%, एक मरीज की मौत

दुर्ग 12 फरवरी । जिला दुर्ग में आज 2127 सैंपल की जांच में केवल 69 कोरोना के नए संक्रमित मरीज मिले हैं। कोरोना पॉजिटिविटी की दर घटकर

3.2% रह गई हैं।

जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गंभीर सिंह ठाकुर ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमित मरीजो की पहचान के लिए विभिन्न जांच केंद्रों से कुल 2127 सैंपल एकत्रित किए गए थे। जिसमें से केवल 69 की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। जिसके कारण कोरोना संक्रमण की दर घटकर मात्र 3.2% रह गई है। जबकि 93 संक्रमित मरीजों ने स्वस्थ होकर वापसी की है । आज भी जिले में इलाज के दौरान एक संक्रमित मरीज की मौत भी हुई है। डॉ ठाकुर ने बताया कि जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार कम हो रहा है । अब संख्या दहाई अंक तक ही सिमट गई है । फिर भी कोरोना महामारी से सुरक्षा एवं बचाव के लिए नागरिकों को कोविड-19 अनुरूप व्यवहार का पालन करना चाहिए । साथ ही जिन नागरिकों के द्वारा अब तक टीका नहीं लगाया गया है। उन्हें समीप के टीका केंद्र में पहुंचकर वैक्सीन अवश्य ही लगाना चाहिए।