2811 सैंपल की जांच में मिले केवल 276 कोरोना पॉजिटिव मरीज, 573 ने स्वस्थ होकर की वापसी, दो की मौत, पॉजिटिविटी की दर हुई 9%
दुर्ग 3 फरवरी । जिला दुर्ग में आज 276 कोरोना के नए संक्रमित मरीज मिले हैं। आज भी 573 संक्रमित मरीजों ने स्वस्थ होकर वापसी की है। जबकि आज दो संक्रमित मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है।
जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गंभीर सिंह ठाकुर ने बताया कि जिले में नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान के लिए विभिन्न जांच केंद्रों से कुल 2811 सैंपल एकत्रित किए गए थे। जिसमें से 276 की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। जिसके कारण आज जिले में कोरोना पॉजिटिविटी की दर घट कर 9.8% रह गई है । ठाकुर ने बताया कि आज भी जिले में 573 संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए हैं । जबकि इलाज के दौरान 2 मरीजों की मौत हुई है। डॉ ठाकुर ने बताया कि लगातार 1 सप्ताह से जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या में गिरावट आई है। जिले में कोरोना महामारी का संक्रमण का ग्राफ नीचे आ रहा है । फिर भी लोगों को अनिवार्य रूप से कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए । साथ ही पात्र लोगों को समीप टीकाकरण केंद्र में जाकर वैक्सीन भी लगाना चाहिए तभी इस बीमारी से बचा जा सकता है।

