CBSE परीक्षा के लिए कल से शुरू होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 🔵 प्राइवेट छात्र करा सकेंगे पंजीयन 🟢 11 अक्टूबर के बाद लगेगी 2000 रुपए लेट फीस

<em>CBSE परीक्षा के लिए कल से शुरू होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 🔵 प्राइवेट छात्र करा सकेंगे पंजीयन 🟢 11 अक्टूबर के बाद लगेगी 2000 रुपए लेट फीस</em>



भिलाई नगर, 11 सितंबर। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। यहां कक्षा 10वीं और 12वीं की प्राइवेट परीक्षा देने जा रहे विद्यार्थी 12 सितंबर से अपना पंजीयन करा सकेंगे। पंजीयन की अंतिम तिथि 11 अक्टूबर 2023 है। इसके बाद छात्रों से लेट फीस वसूल की जाएगी।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, छात्रों को ऑनलाइन पंजीयन करना होगा। इसके लिए उसे सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। विद्यार्थी 11 अक्टूबर तक बिना ऑनलाइन शुल्क चुकाए अपने फॉर्म भर सकेंगे। पंजीकरण 19 अक्टूबर को बंद हो जाएगा।
12 से 19 अक्टूबर के बीच आवेदन करने पर छात्रों को विलंब शुल्क के रूप में 2 हजार रुपए अतिरिक्त देने होंगे। सीबीएसई के नोडल अधिकारी आरएस पांडेय ने सभी छात्रों से कहा कि वो निर्धारित तिथि में अपना रजिस्ट्रेशन करा लें, जिससे उन्हें परीक्षा देने में किसी भी प्रकार की कोई तकलीफ न हो। जिन छात्रों को प्राइवेट परीक्षा देने के लिए सीबीएसई बोर्ड में कक्षा 10 और 12 में पंजीयन कराना है उन्हें निर्धारित फीस अदा करनी होगी। सीबीएसई बोर्ड ने परीक्षा में बैठने के लिए 1500 रुपए प्रति छात्र पंजीकरण शुल्क निर्धारित किया है। इसके आलावा उन्हें कंपार्टमेंट फीस के रूप में 300 और 150 रुपए प्रति सब्जेक्ट प्रैक्टिकल फीस भी चुकानी होगी। सीबीएसई ने एक अधिसूचना जारी कर बताया है कि बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी 2024 से शुरू होंगी। ये परीक्षाएं लगभग 55 दिन चलेंगी जो 10 अप्रैल के आसपास समाप्त होंगी। बोर्ड ने अभी टाइम-टेबल जारी नहीं किया है।