🟩 21 से 30 वर्ष के स्नातक कर सकेंगे आवेदन
सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 17 जनवरी। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने 300 सहायक प्रशासनिक अधिकारियों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करते हुए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। निगम द्वारा एलआईसी एएओ नोटिफिकेशन 2023 को ऑफिशियल वेबसाइट licindia.in पर जारी किया गया है। इसके साथ ही एलएआइसी एएओ अप्लीकेशन 2023 के लिए लिंक इस वेबसाइट के करिअर पेज पर एक्टिव की गई है। आनलाईन आवेदन की आखिरी तारीख 31 जनवरी 2023 है। इस पद के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए। उम्मीदवारों की उम्र 1 जनवरी 2023 को 21 वर्ष से कम और 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के अधिकतम आयु सीमा में केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी गई है।उम्मीदवारों को अप्लीकेशन फीस 700 रुपये + जीएसटी ऑनलाइन जमा करना होगा। एसएसी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए फीस 80 रुपये + जीएसटी ही है। अप्लीकेशन सबमिट करने के बाद उम्मीदवारों को इसकी सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर लेनी चाहिए।
एलआईसी में असिटेंट एडमिनिस्ट्रेटिव आफिसर के 300 पदों पर भर्ती के लिए आनलाईन आवेदन शुरू, 31 तारीख है लास्ट डेट

