आज से 7 हजार 983 नर्सिंग आफिसर‌ की भर्ती के लिए आनलाईन आवेदन शुरू, 3600 पद हैं अनारक्षित

<em>आज से 7 हजार 983 नर्सिंग आफिसर‌ की भर्ती के लिए आनलाईन आवेदन शुरू, 3600 पद हैं अनारक्षित</em>



सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 27 जनवरी। ओडिशा नर्सिंग सेवा के अंतर्गत ग्रुप बी में नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन ओडिशा सब-ऑर्डिनेट स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (ओएसएसएससी) द्वारा जारी किया गया है। इसके अंतर्गत नर्सिंग ऑफिसर के 7 हजार 483 पदों पर भर्ती की जानी हैं।‌ इन पदों में से 3 हजार 600 से अधिक पद अनारक्षित हैं, जिनके लिए अन्य राज्यों के उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। शेष पदों के लिए ओडिशा राज्य के मूल निवासी और विभिन्न आरक्षित वर्गों के उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 17 फरवरी 2023 है‌। उम्मीदवारों को 12वीं की परीक्षा पास होना चाहिए। साथ ही जीएनएम डिप्लोमा या बीएससी नर्सिंग किया होना चाहिए। इसके आलावा ओडिशा नर्सिंग परिषद या भारतीय नर्सिंग परिषद से रजिस्टर्ड होना जरूरी है। उम्मीदवारों की उम्र विज्ञापन प्रकाशन की तारीख यानि 21 जनवरी 2023 को 21 वर्ष से कम और 38 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। ओडिशा राज्य के मूल निवासी आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में राज्य सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। उम्मीदवार ओएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट, osssc.gov.in पर उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को अपने पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर की स्कैन की गई कॉपियों को अपलोड करना होगा। अप्लीकेशन सबमिट करने के बाद इसकी सॉफ्ट कॉपी को डाउनलोड करके उम्मीदवारों को सेव कर लेना चाहिए।