दुर्ग 18 सितंबर । मोहन नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाला युवक कल आधा दर्जन से ज्यादा दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए शिवनाथ नदी ग्राम बेलौदी तट गया हुआ था। परंतु नहाने के दौरान कल शाम करीबन 4:00 बजे तेज बहाव में बह गया था।

मोहन नगर पुलिस के मुताबिक सिकोला भाठा दुर्ग निवासी दाऊ ठाकुर पिता केवल ठाकुर (32 साल) शनिवार शाम 4 बजे अपने 7- 8 दोस्तों के साथ बेलौदी गांव शिवनाथ नदी किनार पिकनिक मनाने गया था। इसी दौरान दाऊ शिवनाथ नदी में बने रपटा के किनारे नहाने के लिए गया और तेज बहाव में फंस गया। जब वह डूबने लगा तो उसने अपने दोस्तों को आवाज लगाई। उसके दोस्तों ने गमझा व रस्सी फेंककर उसे बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह गहरे पानी में डूब गया। मोहन नगर पुलिस से मिली सूचना पर शनिवार शाम को एसडीआरएफ मौके पर पहुंची और उसने सर्चिंग शुरू की थी। एक दो घंटे बाद अंधेरा होने पर सर्चिंग बंद करना पड़ा। इसके बाद रविवार सुबह फिर टीम नदी में उतरी और युवक की तलाश जाल व ऑक्सीजन सिलेंडर के जरिए कर रही थी। जिसके बाद दोपहर 12 बजे के बाद युवक का शव मिला है। मोहन नगर पुलिस ने बताया कि मृतक दो बच्चों का पिता है।

