*सेंट थॉमस महाविद्यालय, भिलाई में सड़क सुरक्षा जागरूकता विषय पर एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित*

*सेंट थॉमस महाविद्यालय, भिलाई में सड़क सुरक्षा जागरूकता विषय पर एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित*


सेंट थॉमस महाविद्यालय, भिलाई में सड़क सुरक्षा जागरूकता विषय पर एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित

भिलाई नगर 17 दिसंबर । सेंट थॉमस महाविद्यालय, भिलाई के आईक्यूएसी, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, एनसीसी एवं वाणिज्य स्नातकोत्तर विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कॉमजेनिथ के अंतर्गत 15 दिसंबर  को सड़क सुरक्षा जागरूकता विषय पर एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया| इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग जिले  के यातायात विभाग के उप पुलिस अधीक्षक गुरजीत सिंह थे| इस अवसर पर मारुती ड्रायविंग स्कूल भिलाई के प्रबंधक गौरव वैद्य द्वारा ट्रैफिक नियमों की जानकारी से संबंधित एक क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया| सर्वप्रथम वाणिज्य स्नातकोत्तर विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ सपना शर्मा ने सभी अतिथियों एवं छात्रों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रतिवर्ष सड़क दुर्घटना में लाखों लोगों की मृत्यु हो जाती है| इसे रोकने के लिए एवं सभी को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम. जी. रोईमोन ने कहा कि आज  युवाओं पर देश एवं समाज के भविष्य का दायित्व है एवं उन्हें सड़क पर ज़िम्मेदारी के साथ ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए दूसरों को भी नियमों का पालन करने के लिए  प्रेरित करना चाहिए| गुरजीत सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटना में अधिकांशतः घर का सबसे मुख्य और आय अर्जित करने वाले व्यक्ति की जब मृत्यु हो जाती है तो उसका पूरा परिवार बिखर जाता है और बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो जाता है| सभी युवा पूरी ज़िम्मेदारी के साथ ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाये एवं स्वयं के साथ दूसरों को सुरक्षित रखें| ट्रैफिक विभाग के राजमणि सिंह ने ट्रैफिक सिग्नलों के बारे में प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताते हुए कहा कि आज के युवा नशा करके गाड़ी ना चलाएं एवं हेलमेट तथा सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें| इससे युवाओं की सुंदरता में कोई कमी नहीं आएगी ।

क्विज़ प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया| इस अवसर पर वाणिज्य स्नातकोत्तर विभाग के प्राध्यापकगण डॉ शीजा वर्की, डॉ अदिति आचार्य, एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ सुरेखा जवादे एवं छात्र छात्रायें उपस्थित थे| कार्यक्रम का संचालन एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ लक्ष्मण प्रसाद ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी महेंद्र इखार ने दिया|