सुपेला में अवैध शराब के साथ एक को गिरफ्तार कर मुचलका पर छोड़ा गया

सुपेला में अवैध शराब के साथ एक को गिरफ्तार कर मुचलका पर छोड़ा गया


सुपेला में अवैध शराब के साथ एक को गिरफ्तार कर मुचलका पर छोड़ा गया

भिलाई नगर, 12 नवंबर। आज सुबह 11 बजे थाना सुपेला को मुखबीर से सूचना मिली कि हडडी गोदाम शिव मंदिर के पास सुपेला मे एक ब्यक्ति थैले मे देशी मशाला शराब को बेचने के नियत से घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम हड्डी गोदाम शिव मंदिर के पास पहुँची और मुखबिर के बताये हुलिया अनुसार एक व्यक्ति को रोककर पूछताछ की। उसके पास से एक लाल एवं सफेद रंग के थैले मे देशी मशाला मदिरा शराब जिसमें 15 पौवा शराब रखी थी। आरोपी मनसा सोनी पिता भोला सोनी उम्र 40 साल निवासी हड्डी गोदाम शिव मंदिर के पास कृष्णानगर सुपेला से शराब रखने के संबंध में पूछताछ की गयी तो शराब के संबंध मे कोई कागजात होना नहीं बताया। आरोपी के कब्जे से 15 पौवा देशी मसाला मदिरा 2.700 बल्क लीटर जब्त की गयी।  आरोपी को धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर मामला जमानतीय होने से जमानत मुचलका पर रिहा किया गया। दर्ज अपराध की विवेचना की जा रही है।