दूसरे दिन वाहनों की जांच के लिए आरटीओ एवं पुलिस विभाग पहुंचा बीएसपी के अंदर, बिना टैक्स भुगतान किए चल रही 15 गाड़ियां जप्त

दूसरे दिन वाहनों की जांच के लिए आरटीओ एवं पुलिस विभाग पहुंचा बीएसपी  के अंदर, बिना टैक्स भुगतान किए चल रही 15 गाड़ियां जप्त


दूसरे दिन वाहनों की जांच के लिए आरटीओ एवं पुलिस विभाग पहुंचा बीएसपी  के अंदर, बिना टैक्स भुगतान किए चल रही 15 गाड़ियां जप्त,

भिलाई नगर 2 सितंबर । क्षेत्रीय परिवहन विभाग दुर्ग के उड़नदस्ता एवं दुर्ग पुलिस के द्वारा दूसरे दिन आज संयुक्त रुप से भिलाई इस्पात संयंत्र के भीतर वाहनों के फिटनेस परमिट व अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है। इन वाहनों को थाना भिलाई नगर के समीप स्थित मैदान में खड़ा किया गया है ।

क्षेत्रीय परिवहन विभाग दुर्ग के उड़नदस्ता के द्वारा कल की कार्यवाही को आगे बढ़ाते हुए आज सुबह 11:00 बजे भिलाई इस्पात संयंत्र के भीतर प्रवेश किया और माल ढुलाई के कार्य में संलग्न वाहनों के दस्तावेजों की जांच प्रारंभ की गई । दोपहर तक 15 से अधिक मालवाहक वाहनों को जप्त किया गया है । भिलाई स्टील प्लांट के भीतर क्षेत्रीय परिवहन विभाग दुर्ग एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही की जा रही है। विभाग के नियमो के विरुद्ध चल रही वाहनों की जांच की गई।मालवाहक परिवहनों की अनिमितता पर जप्ती की कार्यवाही की गई । 15 से अधिक मालवाहक वाहन जप्त किए गए हैं। इन जप्त किए गए वाहनों को भिलाई सिटी कोतवाली के पीछे मैदान में खड़ा किया जा रहा है।

आज की इस कार्यवाही में रायपुर और दुर्ग आरटीओ के अधिकारी कर्मचारी टीम में शामिल है पुलिस विभाग से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव टीम का नेतृत्व कर रहे हैं । देर शाम तक कार्यवाही जारी रहेगी। फिलहाल जप्त किए गए वाहनों के द्वारा लंबे समय से नियमों के तहत टैक्स का भुगतान परिवहन विभाग को नहीं किया गया है जिसके कारण राज्य शासन को राजस्व का नुकसान हुआ है । वाहनों के दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।