🛑 दोनों ही पक्षों की रिपोर्ट पर काउंटर अपराध दर्ज
भिलाई नगर 16 मार्च । नंदिनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम डुमर में सरपंच के सहयोगी एवं अन्य ग्रामीणों के मध्य जमकर मारपीट हुई। दोनों ही पक्षों की रिपोर्ट पर से पुलिस के द्वारा मामला दर्ज किया गया है। इस घटना में कई लोगों को चोंटे आई हैं। सरपंच की रिपोर्ट पर से करीब एक दर्जन ग्रामीणों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
नंदिनी पुलिस ने बताया कि नरोत्तम ठाकुर पिता गोविंद ठाकुर वर्तमान में गांव का सरपंच है। 14 मार्च को होली त्योहार मनाकर घर में था। सरपंच का भाई मिलन ठाकुर मोहल्ले में स्थित सरकारी नल पंप हाथ मुहं धोने के लिए शाम करीब 07/00 बजे गया था। उसी दौरान गांव के ही सुरज कुर्रे , आर्यन डहरिया , सागर देशलहरे ,राहुल पाल शीतला चौक गाली गलौच करते हुए पुरानी बस्ती तरफ आये । तब मिलन ठाकुर गाली गलौच करने से मना करने पर उसके साथ हाथ पाई करने पर उतारू हो गये, मोहल्ले वाले एकत्रित होने से चारो वहां से चले गये , रात करीबन 08/00 बजे सुरज कुर्रे ,आर्यन डहरिया, सागर देशलहरे, राहुल पाल एवं उसके साथीगण राजकुमार कुर्रे, राहुल कुर्रे, अजय कुर्रे, भुनेश कुर्रे, युगल किशोर, लक्की बंजारे, जितेश ठाकुर, जितु ठाकुर एंव अन्य लोग कुछ देर पहले हुए घटना की बात को लेकर सभी लाठी डंडा से लैस होकर मोहल्ले में आकर मां बहन की गंदी गंदी गालिया देकर जान से मारने की धमकी देकर घरो में पत्थरबाजी करने लगे तथा घर में जबरन घुसकर मारपीट किये मारपीट करने से मिलन ठाकुर एवं कुलेश ठाकुर को चोट आयी है, तथा घरो में लगे बिजली मीटर, दरवाजा व खिडकियो तथा मोहल्ले में लगे सरकारी नल, र्स्टाटर को भी तोडफोड दिये है। सरपंच नरोत्त्तम ठाकुर की रिपोर्ट पर से नंदिनी पुलिस के द्वारा सुरज कुर्रे, आर्यन डहरिया, सागर देशलहरे, राहुल पाल, राज कुमार कुर्रे, राहुल कुर्रे , अजय कुर्रे, भुनेश कुर्रे, युगल किशोर कुर्रे, लक्की बंजारे, जितु ठाकुर, जितेश ठाकुुर अन्य लोग के खिलाफ
3-PRE, 115(2)-BNS, 190-BNS, 191(2)-BNS, 191(3)-BNS, 296-BNS, 333-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। जबकि दूसरे पक्ष में देवी दास कुर्रे की रिपोर्ट पर से सरपंच नरोत्तम ठाकुर , गोपी ठाकुर , अजय राव , मिलन ठाकुर, खोमन धुव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
