दुर्ग 20 अप्रैल । हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर भक्त भवन आदर्श नगर रोड दुर्ग अखंड रामायण पाठ- 22 से 23 अप्रैल तक आयोजित किया गया है। अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ सुबह 9:00 बजे से प्रारंभ होगा। दूसरे दिन 23 अप्रैल को अखंड रामायण पाठ समाप्त होगा। महा आरती एवं पूजन के पश्चात महाप्रसाद का वितरण दोपहर 1:30 बजे से प्रारंभ किया जाएगा। आयोजन बोकाडे परिवार द्वारा समस्त श्रद्धालुओं एवं भक्तों से इस अवसर पर उपस्थित होकर महाप्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया है।
हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भक्त भवन आदर्श नगर में अखंड रामायण पाठ 22 अप्रैल को, महाप्रसाद का वितरण 23 को

