अभियंता दिवस के अवसर पर डिप्लोमा इंजिनियर्स करेगे भारतरत्न मोक्षगुंडम विश्वेशरय्या को याद

अभियंता दिवस के अवसर पर डिप्लोमा इंजिनियर्स करेगे भारतरत्न मोक्षगुंडम विश्वेशरय्या को याद


अभियंता दिवस के अवसर पर डिप्लोमा इंजिनियर्स करेगे भारतरत्न मोक्षगुंडम विश्वेशरय्या को याद

भिलाई नगर 14 सितंबर । प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी डिप्लोमा इंजिनियर्स एसोसिएशन भिलाई द्वारा भारत के महान इंजिनियर व भारतरत्न  मोक्षगुंडम विश्वेस्वरय्या जी के जन्मदिन को हर्षउल्लास के साथ मनाया जायेगा। कार्यक्रम यादव समाज भवन सेक्टर 7 में आयोजित किया जायेगा जिसमे जिसमे मुख्यातिथि आदरणीय  अंजनी कुमार कार्यपालक निदेशक(वर्क्स) व अतिथि विशेष  एम. एम. गद्रे  (सीजीएम आरएसएम, आरटीएस, प्लेट मिल,आरपीडीबी) व  अनीश सेनगुप्ता (सीजीएम यूआरएम) होंगे।

कार्यक्रम में ईडी वर्क्स सभी श्रम अवार्डियो को करेंगे सम्मानित*

 कर्मचारियो को उनके विशिष्ट प्रदर्शन, नवाचार क्षमताओं, उत्पादकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और असाधारण साहस व बुद्धिमत्ता का प्रदर्शन करने के लिए दिए जाने वाले प्रधानमंत्री श्रम अवार्ड में भिलाई इस्पात संयंत्र से इस वर्ष चयनित  श्रमश्री/श्रम देवी के तीनों समूहों का सम्मान भी अभियंता दिवस के दिन  माननीय मुख्यथिति  अंजनी कुमार द्वारा  किया जायेगा। अध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया की उपरोक्त कार्यक्रम में श्रम अवार्डियो का सम्मान होना उनके संस्था के लिए गर्व की बात है।