आजादी के अमृत महोत्सव पर संस्कार भारती व महाराष्ट्र मंडल ने देश भक्ति सामूहिक गीतों की प्रतियोगिता आयोजित की,विजेता 10 को परिणाम 15 अगस्त को विजेता होंगे पुरस्कृत
भिलाई नगर 7 अगस्त । स्वाधीनता के अमृत महोत्सव में संपूर्ण वंदेमातरम गौरव गान कार्यक्रम 15 अगस्त प्रात: 6:30 को अधिक से अधिक संस्थाओ तक पहुंचाने के ऊद्देश्य से संस्कार भारती जिला दुर्ग एवं महाराष्ट्र मंडल सेक्टर-4 भिलाई का संयुक्त रूप से देशभक्ति गीत समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार 6 अगस्त को महाराष्ट्र भवन सेक्टर 4 में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन तथा मां सरस्वती व श्री नटराज की मूर्ति पर पुष्प अर्पण से किया गया ।
मुख्य अतिथि डॉक्टर जयेश दवे का स्वागत वसंत दिवेकर अध्यक्ष महाराष्ट्र मंडल ने किया। विशिष्ट अतिथि श्रीमती लताऋषि चंद्राकर का स्वागत कीर्ति व्यास अध्यक्ष संस्कार भारती ने किया। विशिष्ट अतिथि प्रो.महेश शर्मा का स्वागत मिलिंद मोघे अध्यक्ष विश्वस्त समिती महाराष्ट्र मंडल ने किया। स्वागत , अतिथि परिचय व कार्यक्रम की भूमिका कीर्ति व्यास ने बताया। प्रो.शर्मा ने स्वस्ति वाचन कर प्रतिभागियों को आशीर्वाद दिया , लताऋषी चंद्राकर ने कार्यक्रम की सराहना कर प्रतिभागियो को कभी भी हिम्मत ना हारने तथा अपना 100% देने का प्रयत्न करने तथा देश के लिए योगदान देते रहने के लिए आव्हान किया व भारत को पुनः विश्वगुरू बनाने हेतु कटिबद्ध होने कहा ।

डॉक्टर जयेश दवे आयोजन को देख कर तथा इतने सारे स्कूल , कॉलेज के विद्यार्थियों को देख कर अपने स्कूल जीवन की स्मृतियों को याद किया व अपने अनुभव को साझा किये व प्रेरणा दाई उद्बोधन दिया । अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। तत्पश्चात प्रतियोगिता निर्णायकगण डॉक्टर जयेश दवे , श्रीमती वरदा जोशी , श्रीमती स्वाती देशपांडे का शाल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया ।
प्रतियोगिता के प्रारंभ के 16 वर्ष से कम आयु वर्ग में अ में कृष्णा पब्लिक स्कूल , खालसा स्कूल , सरस्वती शिशु मंदिर , एंजल वेली , माईल स्टोन , श्री शंकराचार्य , आर्यसमाज , डी ए व्ही हुडको , श्री शंकरा विद्यालयों ने देशभक्ती गीत पर तबला व हार्मोनियम के साथ अपनी सुंदर प्रस्तुति दी । 16 वर्ष से ऊपर वर्ग ब में भिलाई महाविद्यालय , श्री शंकराचार्य महाविद्यालय , आर्य समाज विद्यालय , कृष्णा पब्लिक स्कूल , स्वरूपानंद नर्सिंग कॉलेज, डी ए व्ही विद्यालय , श्री शंकरा विद्यालय सेक्टर 10 ने भी तबला , हार्मोनियम के साथ जोशपुर्ण प्रस्तुति दी। विशेष आकर्षण तिरंगे पगड़ी के साथ काँगो की रहीं। संचालन विकास पांडे व आभार प्रदर्शन हेमंत सगदेव ने किया। प्रतियोगिता के परिणाम 10 अगस्त को घोषित किए जाएंगे एवं विजेताओं को 15 अगस्त को पुरस्कृत किया जाएगा ।

कार्यक्रम में महाराष्ट्र मंडल की ओर से वसंत दिवेकर , मिलिंद मोघे , गोपाल काशीकर , अनिल दीक्षित , सुहास द्रोणकर संस्कार भारती की ओर से अजय डांगे ,भानुजी राव , संतोष रावत गौतम शील , ज्योति गुप्ता , शशी कला नायडू, शीला लाकुडकर , खुशबू कोठारी , अभय वडनेरकर, संजय तनखीवाले श्रेणीक कोठारी, मनोज ठाकरे आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की जानकारी संस्कार भारती के मीडिया प्रभारी अभय वडनेरकर ने दी ।

