बीएसपी में ठेका श्रमिक की मौत पर हिंदुस्तान इस्पात ठेका श्रमिक के प्रयास से, मिला 1 लाख नगद और 11 लाख का चेक

भिलाई नगर, 10 नवंबर। भिलाई इस्पात संयत्र के ब्लास्ट फर्नेस 2 में ठेका श्रमिक सुखविंदर सिंह के 20 मीटर ऊंचाई से गिरकर मौत होने पर आज मृतक के परिजन उचित मुआवजा की मांग को लेकर सेक्टर 9 मरच्युरी में सुबह से दोपहर 3 बजे तक डटे रहे। पेटी ठेकेदार द्वारा परिजन को 4 लाख मुआवजा देने राजी हुए जिसे परिजनों ने इंकार कर दिया। इस दौरान चिनार कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित नहीं हुए। सार्थक पहल न होने के कारण ठेका श्रमिक के परिजन शव को उठाने से इंकार कर दिए और रिपोर्ट लिखाने भट्टी थाना की ओर रवाना हुए।

विदित हो कि भिलाई इस्पात संयत्र के ब्लास्ट फर्नेस 2 में ठेका श्रमिक सुखविंदर सिंह के 20 मीटर ऊंचाई से गिरकर मौत होने पर मृतक के परिजन उचित मुआवजा की मांग को लेकर अड़ गये। प्रबंधन द्वारा सार्थक पहल के अभाव में परिजन घटना की रिपोर्ट कराने भट्ठी थाना पहुँचे। सिख समाज भी थाने पहुंच गया था। हिंदुस्तान इस्पात ठेका यूनियन के पदाधिकारी परिजनों के साथ डटे रहे यूनियन के महासचिव योगेश सोनी ने बताया कि दबाव के बाद ठेकेदार 8 लाख मुक़ावजा देने तैयार हुआ था परंतु परिवार 8 लाख पर सहमत नही थे। थाने में पेटिकन्ट्रेक्टर को बिठाया बात चीत जारी रही । थाने में शाम 6:30 बजे त्रिपक्षीय चर्चा हुई जिसमें बनी सहमति के अनुरूप परिजनों को 1 लाख नगद एवं 11 लाख का चेक दिया गया। साथ ही मृतक के परिजन को चिनार ग्रुप में नौकरी देने का लिखित में इकरारनामा हुआ। चिनार ग्रुप द्वारा चेक को 3 दिन में भुगतान की बात कही गई। परिजनों ने कहा जब तक चेक क्लियर नहीं होता तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। जिसके कारण आज भी शव को नहीं लिया गया । कल सुबह मरचुरी पहुंचकर परिजनों के द्वारा शव लेने के संबंध में निर्णय लिया जाएगा ।

