भिलाई नगर 19 सितंबर । देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर ‘सेवा पखवाड़े’ के अंतर्गत भिलाई कैंन डू पर्वत फाउंडेशन जूनवानी भिलाई स्थित रामशीला की कुटिया वृद्धा आश्रम में पहुंचा।

भिलाई कैन डू पर्वत फाउंडेशन के अध्यक्ष व प्रदेश भजयूमो नेता अतुल पर्वत द्वारा वृद्ध आश्रम में उपस्थित वृद्धजनों को चरण पादुका की गई। साथ ही खाद्य सामग्री भी भेंट स्वरूप दी। सेवा कार्य के तहत अतुल के द्वारा स्वयं अपने हाथों से आश्रम में उपस्थित सभी वृद्धजनों को चरण पादुका चरणों में पहनाई गई । इस अवसर पर आश्रम में आए हुए सभी लोगों को वृद्घज़नो की सेवा करने हेतु जागरूक किया।साथ ही इस संदेश को जन जन तक पहुँचाने का आहान किया गया।


