सरदार वल्लभाई पटेल के जन्मोत्सव एवं राष्ट्रीय एकता दिवस पर अंर्तमहाविद्यालयीन निबंध प्रतियोगिता के परिणाम घोषित

सरदार वल्लभाई पटेल के जन्मोत्सव एवं राष्ट्रीय एकता दिवस  पर अंर्तमहाविद्यालयीन निबंध प्रतियोगिता के परिणाम घोषित


सरदार वल्लभाई पटेल के जन्मोत्सव एवं राष्ट्रीय एकता दिवस  पर अंर्तमहाविद्यालयीन निबंध प्रतियोगिता के परिणाम घोषित                         

 

भिलाई नगर 11 नवंबर । जगदगुरू कॅालेज ऑफ एजूकेशन में सरदार वल्लभाई पटेल के जन्मोत्सव एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य पर अंर्तमहाविद्यालयीन निबंध प्रतियोगिता जिसका विषय “राष्ट्रीय एकता को कैसे बढावा दिया जाये“ का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों संदीपनी एकेडमी, सेठ बद्रीलाल खंडेलवाल शिक्षा महाविद्यालय, भिलाई मैत्री महाविद्यालय, शैलदेवी महाविद्यालय, कल्याण पी.जी. काॅलेज, प्रिज्म स्कूल ऑफ एजूकेशन आदि से बी.एड. के प्रशिक्षार्थियों ने अपनी सहभागिता देते हुए सरदार वल्लभाई पटेल के व्यक्तित्व व कृतित्व को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावित विषय पर अपने विचार लिखे। प्रथम स्थान पर संदीपनी एकेडमी के छात्र ओमप्रकाश यदु, द्वितीय स्थान पर शैलदेवी महाविद्यालय की छात्रा इशु साहू, तृतीय स्थान पर शैलदेवी महाविद्यालय की छात्रा खुशहाली ददसेना, सांत्वना पुरस्कार सेठ बद्रीलाल खंडेलवाल शिक्षा महाविद्यालय की छात्रा दीक्षा ने प्राप्त किया। 

जगतगुरू शंकराचार्य काॅलेज ऑफ एजुकेशन के सी.ओ.ओ. डाॅ. दीपक शर्मा ने इस आयोजन की विशेष सराहना की एवं विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी। प्राचार्य डाॅ. व्ही. सुजाता ने प्रतिभागियों की सहभागिता की सराहना की व सफल पुरस्कृत प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। आई.क्यू.ए.सी. समन्वयक सहा. प्राध्यापक कु. श्रद्धा भारद्वाज एवं इस कार्यक्रम की समन्वयक सहा. प्राध्यापक कु. संतोषी चक्रवर्ती ने सफलता पूर्वक इस कार्यक्रम का आयोजन ऑनलाईन माध्यम से किये। इस प्रतियोगिता में  महाविद्यालय की सहा. प्राध्यापक श्रीमती राधा देवी मिश्रा एवं  सहा. प्राध्यापक श्रीमती सुगंधा अन्वेकर ने  निर्णायक की भुमिका निभाई।