*हिंदू नव वर्ष के शुभ अवसर पर हिंदुत्व भजन सम्राट कृष्णा मित्तल एवं प्रियंका गुप्ता देंगे प्रस्तुति, भिलाई कैन डू पर्वत फाउंडेशन का आयोजन, मुख्य अतिथि होंगी राज्यपाल*

*हिंदू नव वर्ष के शुभ अवसर पर हिंदुत्व भजन सम्राट कृष्णा मित्तल एवं प्रियंका गुप्ता देंगे प्रस्तुति, भिलाई कैन डू पर्वत फाउंडेशन का आयोजन, मुख्य अतिथि होंगी राज्यपाल*


हिंदू नव वर्ष के शुभ अवसर पर हिंदुत्व भजन सम्राट कृष्णा मित्तल एवं प्रियंका गुप्ता देंगे प्रस्तुति, भिलाई कैन डू पर्वत फाउंडेशन का आयोजन, मुख्य अतिथि होंगी राज्यपाल

भिलाई नगर 30 मार्च । भिलाई कैन डू पर्वत फाउंडेशन के द्वारा हिंदू नव वर्ष के शुभ अवसर पर 1 अप्रैल को शाम 7:00 बजे हाई स्कूल ग्राउंड सेक्टर 7 भिलाई में एक शाम श्री राम खाटू श्याम के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया है । इस दौरान हिंदुत्व भजन सम्राट कन्हैया मित्तल चंडीगढ़ एवं प्रियंका गुप्ता कोलकाता के द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।

कार्यक्रम के आयोजक एवं भिलाई  कैन डू पर्वत फाउंडेशन के चेयरमैन अतुल पर्वत ने आज पत्रकार वार्ता में बताया कि हिंदू नव वर्ष के अवसर पर आयोजित इस भजन संध्या में दोनों ही हिंदू भजन सम्राट के द्वारा शाम 7:00 बजे से देर रात तक कई घंटे भजनों का गायन किया जाएगा । जिसके कारण भिलाई नगरी धूम उठेगी । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके होंगी । कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह करेंगे । अति विशिष्ट अतिथियों में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती डी पुरंदेश्वरी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक होंगे।

विशेष अतिथि में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे, डॉ हिमांशु द्विवेदी, पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना विधायक विद्या रतन भसीन, देवेंद्र यादव , महापौर नीरज पाल, भाजयुमो के राष्ट्रीय मंत्री झारखंड प्रभारी रवि भगत , राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी आलोक डगस होंगे।

अतुल पर्वत ने बताया कि भिलाई कैन डू पर्वत फाउंडेशन समाजसेवी संगठन है जो लगातार भिलाई में सामाजिक हित में कार्य करते आ रहा है कोरोना काल में संगठन के सदस्यों के द्वारा पूरे भिलाई क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जरूरतमंदों को आवश्यक खाद्य सामग्री, दवाइयां, कपड़े ,चिकित्सा सुविधा लगातार मुहैया कराई गई। इसके अलावा पूरे प्रदेश में कई बन 50 की संख्या में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी दिए गए थे। ताकि पीड़ितों को ऑक्सीजन की कमी ना हो इसके अलावा भी सामाजिक हितों को ध्यान में रखते हुए आवश्यकतानुसार संगठन के द्वारा कार्य किया जाता है।