भिलाई नगर 14 अप्रैल । राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस के अवसर अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्ग के द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से मैसेज दिया गया कि आग पर किस प्रकार से काबू पाया जाए।

जिला सेनानी एवं अग्निशमन अधिकारी नागेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में अग्निशमन विभाग के कार्यालय से जागरुकता रैली निकाली गई।
यह रैली दुर्ग जिले के चिखली, शंकराचार्य कॉलेज, नेहरू नगर, स्मृति नगर , सेक्टर होते हुए दुर्ग अग्निशमन कार्यालय पर समाप्त किया गया।
जागरुकता रैली के दौरान यह जानकारी दिया गया कि आग लगने पर स्वंय के द्वारा किस तरह आग पर काबू पाया जा सकता है और किस प्रकार की सावधानियां रखनी चाहिए ,जब आग भव्य रूप में है तो तत्काल अग्निशमन कार्यालय को सूचित कर जानकारी दें।

