*चारों श्रम संहिता की वापसी व 12 सूत्रीय मांगो पर 28 व 29 मार्च को, केंद्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा देश व्यापी आम हड़ताल का ऐलान*

*चारों श्रम संहिता की वापसी व 12 सूत्रीय मांगो पर 28 व 29 मार्च को, केंद्रीय  ट्रेड यूनियनों द्वारा देश व्यापी आम हड़ताल का ऐलान*


चारों श्रम संहिता की वापसी व 12 सूत्रीय मांगो पर 28 व 29 मार्च को, केंद्रीय  ट्रेड यूनियनों द्वारा देश व्यापी आम हड़ताल का ऐलान

भिलाई नगर 20 फरवरी । सेक्टर- 6 स्थित श्रम शक्ति सदन, स्टील वर्कर्स यूनियन के कार्यालय भिलाई में आज संयुक्त ट्रेड यूनियनों (एटक, सीटू, ऐक्टू,  इस्पात श्रमिक मंच, स्टील वर्कर्स यूनियन और हिट्शू ) की बैठक संपन्न हुई।  बैठक में एचएमएस व लोईमो के प्रतिनिधि किन्हीं कारणों से शामिल नहीं हो पाए किंतु बैठक में लिए गए फैसले का समर्थन किया है । दूसरी तरफ इंटक यूनियन ने स्वतंत्र रूप से अकेले हड़ताल करने का फैसला लिया है।

टाऊनशिप में व प्लांट के गेटों पर नुक्कड़ सभाएं, रैली आदि आयोजित की जाएगी

बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया की 28 एवं 29 मार्च की देशव्यापी  आम हड़ताल को सफल बनाने के लिए भिलाई के टाऊनशिप में व प्लांट के गेटों पर पर्चा वितरण, नुक्कड़ सभाएं, रैली आदि आयोजित की जाएगी। हमारा यह हड़ताल न केवल लोगों/श्रमिकों के अधिकारों और जीवन आजीविका को बचाने के लिए है बल्कि देश की अर्थव्यवस्था और सब के लोकतांत्रिक व्यवस्था और समाज को बचाने के लिए है जिसे सरकार में मौजूद तानाशाही ताकते विनाश की ओर ले जा रही हैं, इन तानाशाही तत्वों में कारपोरेट जगत जिनमें घरेलू और विदेशी दोनों शामिल हैं उनका समर्थन हासिल है।

28 एवं 29 मार्च की हड़ताल की मांगेः-

 चार लेबर  कोड सम संहिता को समाप्त करना, हड़ताल पर रोक लगाने वाली ईडीएसए की समाप्ति, कृषि कानूनों के रद्द होने के बाद संयुक्त किसान मोर्चा की 6 सूत्रीय मांग को स्वीकार करें, किसी भी रूप में निजीकरण स्वीकार नहीं और निजीकरण तथा एंनएमपी नीति को स्क्रैप करना, गैर आयकर दाता परिवारों को ₹7500 एवं मुक्त राष्ट्र और नगद सहायता, मनरेगा के लिए आवंटन में विधि और शहरी क्षेत्र में रोजगार गारंटी योजना का विस्तार, सभी  अनौपचारिक क्षेत्र के कामगारों के लिए सौर भौमिक सामाजिक सुरक्षा एवं अनौपचारिक क्षेत्र को औपचारिक करना, आंगनवाड़ी कोमा आशा कोमा मध्यान्ह भोजन और अन्य योजना कार्यकर्ताओं को मजदूर का दर्जा देकर उनके लिए वैधानिक न्यूनतम वेतन और सामाजिक सुरक्षा, महामारी के बीच लोगों की सेवा करने वाले फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं के लिए उचित सुरक्षा और बीमा सुविधाएं, राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने और सुधारने के लिए धनकर आदि के माध्यम से अमीरों पर कर लगाकर कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य महत्वपूर्ण सार्वजनिक निवेश में वृद्धि, पेट्रोलियम उत्पाद पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में प्रयाग कमी और मूल्य वृद्धि को रोकने के लिए ठोस उपचारात्मक उपाय, संविदा कर्मियों, योजना कर्मियों का नियमितीकरण और सभी के लिए समान काम के लिए समान वेतन, एनपीएस को रद्द करना और पुरानी पेंशन की बहाली कर्मचारी पेंशन योजना 1995 के तहत न्यूनतम वेतन में पर्याप्त वृद्धि/सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू करना।

बकाया एरियर्स, ग्रेच्युटी, एवं ठेका श्रमिकों का वेतन समझौता की मांग को लेकर 24 को इक्विपमेंट चौक, पर प्रदर्शन 

 24 फरवरी  को सेल कर्मचारियों का व ठेका श्रमिकों का वेतन समझौता को ले कर एनजेसीएस सब-कमिटी की बैठक होने जा रही है। सेल कर्मचारियों की मांगें कि उनका बकाया 39 माह का एरियर्स, ग्रेच्युटी संबंधित प्रबंधन का एक तरफा आदेश को वापस लेने एवं ठेका श्रमिकों का वेतन समझौता आदि को जल्द से जल्द कराने को लेकर  24 फरवरी  को इक्विपमेंट चौक सेक्टर-1 पर सुबह 8:00 से 9:00 बजे तक संयुक्त ट्रेड यूनियन द्वारा प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है तत्पश्चात प्रबंधक को एक ज्ञापन भी दिया जाएगा।

बैठक में विनोद कुमार सोनी, एस पी डे, नन्द किशोर गुप्ता, संजय गुप्ता, शेख महमूद, ब्रिजेन्द्र तिवारी, योगेश सोनी उपस्थित थे। भिलाई के समस्त मेहनतकशों  से आह्वान करते हैं की उपरोक्त कार्यक्रम में अपनी भागीदारी अवश्य सुनिश्चित करें।