शुक्रवार को दुर्ग निगम क्षेत्र के 3 एवं भिलाई चरोदा निगम क्षेत्र में 3 केंद्रों में लगेगा सिर्फ कोविशील्ड का प्रथम और द्वितीय डोज
दुर्ग भिलाई 2 सितम्बर। दुर्ग नगर निगम एवं भिलाई चरोदा नगर निगम क्षेत्र में कल 3 – 3 केंद्रों में कोविशिल्ड वैक्सीन 18 प्लस एवं 45 प्लस आयु वर्ग के नागरिकों को टीके लगाए जाएंगे जबकि भिलाई नगर निगम में कल शुक्रवार को समस्त टीकाकरण केंद्र बंद रहेंगे ।
निगमायुक्त हरेश मंडावी के निर्देश पर 3 सितम्बर दिन शुक्रवार को 18 प्लस और 45 प्लस के अधिक उम्र के व्यक्ति को सिर्फ कोविशील्ड का प्रथम और द्वितीय डोज लगाया जाएगा।
इसके लिए 3 सेंटर में वैक्सीन उपलब्धता के अनुसार निर्धारित किये गए है।
1 ) बघेरा सामुदायिक भवन,बघेरा यूपीएचसी.कोविद शील्ड -400 डोज
2 ) धमधा नाका,यूपीएचसी, कोविद शील्ड-400 डोज
3 ) पोटिया कला,यूपीएचसी कोविद शील्ड-400 डोज
कुल कोविशील्ड डोज – 1200 उपलब्ध किया गया है।
निगमायुक्त हरेश मंडावी ने कहा, दुर्ग शहर के वार्डो में उपलब्धता के अनुसार टिकाकरण के लिए सेंटर निर्धारित कर सेंटरों में टीका करण हो रहा है। 18 से 44 आयु वर्ग, 45 से साल से अधिक आयु के लोग तथा कोविड का टीकाकरण अवश्य कराएं। कोरोना को हराने का एकमात्र उपाय कोविड टीकाकरण ही है। कोविड का टीका पूरी तरह सुरक्षित है।
भिलाई चरोदा निगम क्षेत्र में 3 स्थानों पर लगेगा टीका
कल भिलाई तीन चरोदा नगर निगम अतंर्गत 03 स्थानो फर कोविड वैक्सीनेशन किया जाएगा। चरोदा शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम के बीईईटीओ व स्वास्थ्य सुपरवाइजर सैय्यद असलम ने बताया कि नगर निगम चरोदा आयुक्त कीर्तिमान सिंह राठौर ओर मेडिकल आफिसर भिलाई 3 डा स्मृति पांडेय के मार्गदर्शन मे कोविड वैक्सीनेशन शिविर लगाए जाएंगे। बीईईटीओ व स्वास्थ्य सुपरवाइजर सैय्यद असलम ने बताया कि कल मंगल भवन भिलाई 3, युपीएचसी चरोदा ,उप स्वास्थ्य केंद्र सोमनी मे कोविड वैक्सीनेशन शिविर होगा । खंड चिकित्सा अधिकारी डा आशीष शर्मा ने टीका कर्मी दल को एईएफआइ कीट ओर आवश्यक दवा सिरीज़ लेकर समय पर पहुंचे । उन्होंने बताया कि कोविशीड की प्रथम एंव दिवतीय डोज एंव कुछ सेटरो मे कौ वैक्सीन की सेंकड डोज टीका सेंटर मे लगाया जाएगा ।

