*परमिशन लेटर मांगने पर भिलाई निगम पार्षद को जिओ कंपनी के केबल बिछाने वाले कर्मचारियों ने जमकर पीटा, मामला पहुंचा थाने*

*परमिशन लेटर मांगने पर भिलाई निगम पार्षद को जिओ कंपनी के केबल बिछाने वाले कर्मचारियों ने जमकर पीटा, मामला पहुंचा थाने*


परमिशन लेटर मांगने पर भिलाई निगम पार्षद को जिओ कंपनी के केबल बिछाने वाले कर्मचारियों ने जमकर पीटा, मामला पहुंचा थाने

भिलाईनगर 27 फरवरी । नगर पालिक निगम भिलाई के वार्ड क्रमांक 3 मॉडल टाउन के पार्षद हरिओम तिवारी के साथ जियो कंपनी का केबल बिछाने वाले कर्मचारियों द्वारा जमकर मारपीट की गई बीच बचाव कर रहे पार्षद के साथी को भी पीटा गया । पार्षद की रिपोर्ट पर से आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

स्मृति नगर पुलिस ने बताया कि जिओ कंपनी के मजदूर पेट्रोल पंप के बाजू ग्रीन वैली जाने वाली रोड जय मेडिकल के सामने केबल बिछाने के लिए रोड को खोद रहे थे । कार्य स्थल पर पहुंचकर पार्षद हरिओम तिवारी ने केबल बिछाने का कार्य कर रहे कर्मचारियों से कहां  कि बिना नगर निगम से परमिशन लिए खुदाई क्यों कर रहे हो । तब परमिशन लेकर आने की बात कहते हुए चले गए।  करीब 9:25 बजे पवन सिंह, प्रदीप जी, रवि सिंह एवं प्रवीण सिंह आये तथा पार्षद हरि ओम को अश्लील गालियां देते हुए  जान से मारने की धमकी दी। वे चारों एक राय होकर हाथ मुक्का एवं डंडा से मारपीट किये । पवन अपने हाथ में टंगिया में रखा था बीच बचाव कर रहे अभिषेक से भी हाथ मुक्का से तथा पवन ने टंगिया से मार दिया है । मारपीट करने से पार्षद के बायां हाथ एवं बायां चेहरा में चोट लगा है एवं अभिषेक पर टंगे से वार किया जिससे कारण उसके उंगली में चोट आई।