ओह ये रिश्ते..‼️100 साल के पापा हुए तो 75 का बेटा, दोनों के बीच केमिस्ट्री भी है 💓जबरदस्त 💓 वीडियो देख आप भी हो जाएंगे भावुक

<em>ओह ये रिश्ते..‼️100 साल के पापा हुए तो 75 का बेटा, दोनों के बीच केमिस्ट्री भी है 💓जबरदस्त 💓 वीडियो देख आप भी हो जाएंगे भावुक</em>



सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 17 फरवरी। पिता-बेटे का रिश्ता हमेशा ही अनोखा रहा है, दोनों में एक अलग तरह की बॉन्डिंग होती है। पर आज के दौर में जब लोग संयुक्त और बडे़ परिवारों की बजाय एकल परिवार को तवज्जो देते हुए दूर भाग रहे हैं। पढाई-नौकरी के लिए दर दर भटक रहे हैं तब से इस रिश्ते में एक खालीपन आया है। पहले के जमाने में उम्र चाहे जितनी हो पिता के लिए उनका बेटा बच्‍चा ही रहता था। उसी तरह से उससे प्‍यार नजर आता था। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है।


जी हां CG NEWS ONLINE ने ट्विटर पर @goodpersonSrini के अकाउंट से यह वीडियो शेयर किया गया है। कैप्‍शन लिखा है, पिता 100+ और बेटा 75 का, क्या आने वाली पीढ़ी ऐसे रिश्तों को निभा पाएगी…?
दरअसल, वीडियो में एक शख्‍स जिनकी उम्र तकरीबन 75 के आसपास होगी, अपने पिता से बहुत आत्‍मीयता के साथ बात करते नजर आ रहे हैं. उनके पिता बिस्‍तर पर लेटे हुए हैं और वह धीरे-धीरे उन्‍हें कुछ समझाने की कोशिश कर रहे हैं। जब पिता को कुछ समझ नहीं आता तो बेटा उनके कान के पास जाकर अपनी बात कहते हैं। उसके बाद मुंह से सीटी बजाकर उन्‍हें गाना सुनाने की कोशिश करते हैं। पिता से गाने के बोल बताने के लिए कहते हैं, एक बच्‍ची और महिला भी वहीं बैठी हुई हैं जो शायद पर‍िवार की सदस्‍य हैं।