सीजी न्यूज ऑनलाइन डेस्क, 25 जून। सेंट्रल जीएसटी, केंद्रीय उत्पाद शुल्क और सीमा शुल्क भोपाल जोन (यानी एमपीसीजी) के अधीक्षक स्तर के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। इनमें 47 अफसर रायपुर पदस्थ किए गए हैं। हालांकि इनमें अधिकांश अपील और अन्य प्रकोष्ठ में रायपुर में ही कार्यरत हैं। कुछ को नागपुर और भोपाल भेज दिया गया है।

