सीजी न्यूज ऑनलाइन, 22 अगस्त। राज्य सरकार ने विद्या समीक्षा केंद्र रायपुर में स्थापित कर शिक्षकों व स्कूलों पर आनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम शुरू की है, तो वहीं दूसरी तरफ अधिकारियों को भी जिलेवार जिम्मेदारी दी गयीहै। डीपीआई ने अपर संचालक, सहायक संचालक स्तर के अफसरों को जिलों का प्रभार दिया गया है। डीपीआई ने आदेश में कहा है कि जिला स्तर पर विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा सतत रूप से नहीं हो रही है। लिहाजा स्कूलों और विभागीय योजनाओं की मानिटरिंग जरूरी है, इसके लिए जिलों का प्रभारी दिया गया है।

इन अफसरों में योगेश शिवहरे अपर संचालक को दुर्ग, राजनांदगांव, खैरागढ़ छुईखदान गंडई, एचआर सोम उप संचालक को गौरेला पेंड्रा मरवाही, कोरबा, जांजगीर, आशुतोष चावरे को उप संचालक को बालोद, गरियाबंद, धमतरी, करमन खटकर उप संचालक को मुंगेली, कबीरधाम, एसके प्रसाद उप संचालक को जशपुर, बलरामपुर, रामानुजगंज, एएन बंजारा उप संचालक को रायगढ़, रायपुर और बिलासपुर, महेश नायक संचालक को महासमुंद, सारंगढ़ बिलाईगढ़, बंजरंग प्रजापति सहायक संचालक को बीजापुर, सुकमा, प्रवीण श्रीवास्तव सहायक संचालक सरगुजा, सूरजपुर, हरिश वरू सहायक संचालक को कोरिया, मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, एमके रघुवंशी सहायक संचालक को दंतेवाड़ा नारायणपुर, मृदुला चंद्राकर सहायक संचालक को बलौदाबाजार-भाटापारा, ओपी देवांगन सहायक संचालक को कांकेर, कोंडागांव, लवकुमार साहू बेमेतरा, बस्तर, आरके श्रीवास्तव सहायक संचालक को मोहला मानपुर चौकी, धनंजय प्रसाद सारथी सहायक संचालक को सक्ती का प्रभारी बनाया गया।


