जनगणना कार्य में बाधा, शिक्षिका से मारपीट, धमकी; युवक के खिलाफ मामला दर्ज

जनगणना कार्य में बाधा, शिक्षिका से मारपीट, धमकी; युवक के खिलाफ मामला दर्ज



सीजी न्यूज़ ऑनलाइन, 10 मई 2026 । Raipur में जनगणना कार्य के दौरान शासकीय कर्मचारी से अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार Aarti Tiwari (36), निवासी Ashoka Palm Society, शनिवार शाम करीब 5 बजे जनगणना कार्य के लिए BSUP Colony Simran City पहुंची थीं।
आरोप है कि वहां कालिया नामक युवक ने जनगणना कार्य को फालतू बताते हुए गाली-गलौज की, धमकी दी और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई।
घटना के बाद आरती तिवारी ने रात करीब 9 बजे Tikrapara Police Station में रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 296, 351(2) और 221 के तहत मामला कायम कर जांच शुरू कर दी है।