हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग में संविधान दिवस पर ली गई शपथ

दुर्ग 26 नवंबर । हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग में संविधान दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान के पालन संबंधी शपथ दिलायी गई। अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डाॅ. प्रशांत श्रीवास्तव ने भारतीय संविधान को विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान होने की जानकारी देते हुए संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया। जिसका उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शपथ के रूप में उच्चारण किया। विश्वविद्यालय की कुलपति, डाॅ. अरूणा पल्टा एवं कुलसचिव, डाॅ. सी.एल. देवांगन ने संविधान दिवस के अवसर पर समूचे विश्वविद्यालय परिवार को बधाई दी। इस अवसर पर उपकुलसचिव, डाॅ. राजमणि पटेल, सहायक कुलसचिव, डाॅ. सुमीत अग्रवाल, हिमांशु शेखर मंडावी, डाॅ. विकास पंचाक्षरी एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित थें।

